
पप्पू यादव ने आगे कहा, “बिहार में भी INDIA गठबंधन को मजबूत करने का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व का है, मैं उसका स्वागत करता हूं। और पूर्णिया की धरती पर कांग्रेस का झंडा स्थापित करने के संकल्प के साथ जनता के बीच जाउंगा।”

2019 के लोकसभा चुनाव में जीतनराम मांझी का मुक़ाबला जदयू के विजय कुमार से हुआ था, जिसमें मांझी की हार हुई थी। मांझी यह चुनाव खुद की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से लड़ रहे थे। बताते चलें कि मांझी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस समर्थित महागठबंधन के साझा उम्मीदवार थे।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में इंडिया गठबंधन ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। शुक्रवार को महागठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता में सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची पेश की गई।

किशनगंज लोकसभा सीट पर दूसरे चरण 26 अप्रैल को चुनाव होना है। अख्तरुल ईमान के सामने कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और जदयू के मुजाहिद आलम की चुनौती है। एक समय था जब मुजाहिद आलम और अख्तरुल ईमान साथ साथ हुआ करते थे, लेकिन 2010 में दोनों के रास्ते अलग हुए और उन्होंने कई बार एक दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ा।

सीमांचल में घुसपैठ के आरोपों को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि सीमांचल में एक भी घुसपैठ नहीं है। आंकड़ों के अनुसार सीमांचल में न कोई शरणार्थी है न कोई घुसपैठिया है।

रायगंज लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की सात विधानसभा सीटों से मिलकर बना है। रायगंज शहर उत्तर दिनाजपुर का जिला मुख्यालय है। रायगंज लोकसभा सीट कांग्रेस और CPM का गढ़ रही है। इस लोकसभा सीट के इतिहास में अब तक दो बार ही ऐसा हुआ है कि यह सीट कांग्रेस या CPM के अलावा किसी और पार्टी की हुई है।

छोटेलाल महतो का परिवार चुनाव लड़ने में उनकी खूब सहायता करता है। उनकी पत्नी गीता देवी बकरी और मुर्गी पालन करती हैं और थोड़े थोड़े पैसे जमा कर चुनाव लड़ने में अपने पति का सहयोग करती हैं। गीता देवी ने कहा कि सालों से उनके पति चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, एक न एक दिन उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

जमुई सीट से सिंबल मिलने पर अरुण भारती ने चिराग पासवान और लोजपा (रामविलास) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह जमुई के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं और स्वर्गीय राम विलास पासवान के पद चिह्नों पर आगे बढ़कर चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के लिए 400 से अधिक सीट जीतने में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम में पहुंचे तारिक अनवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में अल्पसंख्यक आबादी आज फिक्रमंद है। एक सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि उनके बीच जो अल्पसंख्यक लोग रहते हैं उनके साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है।

पूर्व कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बिहार में इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच अधिकतर सीटों पर सहमति बन गई है। एक, दो ऐसी सीट है जिसपर चर्चा जारी है, जल्द उस पर भी आपसी सहमति हो जाएगी।

जन अधिकार पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद आज दिल्ली से बिहार पहुंचे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरते ही समर्थकों की भीड़ ने उनका स्वागत किया।

दार्जिलिंग के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बीपी. बजगाईं ही वह प्रथम व्यक्ति हैं जिन्होंने सर्वप्रथम 'भूमिपुत्र' बनाम 'बाहरी' का नारा दिया। दार्जिलिंग जिला के पर्वतीय क्षेत्र कर्सियांग से भाजपा विधायक बी.पी. बजगाईं ने ही दार्जिलिंग के निवर्तमान भाजपा सांसद राजू बिष्ट को 'बाहरी' भी करार दिया।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस बिहार में जरूरत से ज्यादा सीट चाह रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबसे मजबूत आधार राष्ट्रीय जनता दल का है और उसी के सहारे महागठबंधन को आगे निकालना है।

अली इमरान रम्ज़ विक्टर 2009 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ग्वालपोखर से पहली बार विधायक चुने गए। 2011 में नवनिर्मित विधानसभा सीट चाकुलिया से उन्होंने जीत हासिल की और 2016 में दोबारा चाकुलिया के MLA बने।

भाजपा की सूची में तीन सांसदों का टिकट कट गया है। बक्सर से अश्विनी चौबे के बदले मिथिलेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरपुर से अजय निषाद के बदले राजभूषण निषाद को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, भाजपा ने सासाराम से छेदी पासवान के बदले शिवेश राम को टिकट दिया है।