Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

कटिहार: पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप, पीआईएल दायर

पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने यह PIL साल 2007 से 2016 तक कटिहार नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर दाखिल किया है।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :

बिहार के कटिहार नगर निगम चुनाव के बीच एक पूर्व विधायक के द्वारा PIL के जरिए करोड़ों के घोटाले के आरोप से राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। बरारी के पूर्व भाजपा विधायक विभाष चंद्र चौधरी के अनुसार पटना हाई कोर्ट में उनके PIL की सुनवाई के बाद तत्कालीन मेयर विजय सिंह, डिप्टी मेयर मंज़ूर खान, पुष्पा देवी और रीना देवी को शो कॉज नोटिस भेजा गया है। विजय सिंह बरारी से जदयू के विधायक हैं और उनकी पत्नी प्रेमलता देवी मेयर पद के लिए प्रत्याशी हैं। मंज़ूर खान डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं और पुष्पा देवी मेयर पद की प्रत्याशी हैं।

पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने यह PIL साल 2007 से 2016 तक कटिहार नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर दाखिल किया है। उनका कहना है कि कटिहार नगर निगम के तत्कालीन मेयर और डिप्टी मेयर ने PWD की ज़मीन अवैधानिक रूप से विभिन्न लोगों को सालों की लीज़ पर दे दी है। उनके अनुसार यह कटिहार ही नहीं बल्कि बिहार स्तर पर भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला है और इसमें कई सौ करोड़ के घोटाले की आशंका है।

उधर, सत्ताधारी पार्टी के लोग भी जांच की मांग करने लगे हैं। राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव के बेटे सुमित कुमार डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में हैं। विजय यादव ने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


दूसरे चरण में 28 दिसंबर को कटिहार नगर निगम में चुनाव होना है। जदयू विधायक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी मेयर पद के लिए प्रत्याशी हैं। विजय सिंह कहते हैं कि उनपर यह आरोप चुनाव से पहले उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की साज़िश है। उनके अनुसार PWD की ज़मीन पर बनाई गई बिल्डिंग सरकार के द्वारा तत्कालीन डीएम और बाकी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में नगर निगम को दी गयी थी ताकि उससे होनेवाली आय को नगर निगम के कार्यों पर खर्च किया जा सके।

दूसरी तरफ, मंज़ूर खान ने कहा कि उनका पीआईएल महज़ एक चुनावी स्टंट है। उन्होंने इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्हें अभी ही पीआईएल दाखिल होने की खबर मिली है। कोर्ट में वह अपना पक्ष रखेंगे और जल्द सत्य सबके सामने आ जाएगा।

नगर निगम की पूर्व डिप्टी मेयर पुष्प देवी ने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को झूठा करार देते हुए आरोप लगाने वालों पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है।

Also Read Story

ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने पौआखाली से चुनावी ग्राउंड रिपोर्ट

सहरसा: दंडवत प्रणाम देते नामांकन करने पहुंचा डिप्टी मेयर प्रत्याशी

बिहार में 9 जून को नगर निकाय चुनाव, इन 31 जगहों पर होगी वोटिंग

20 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्या रद्द होगा निकाय चुनाव परिणाम?

अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षदों को दिलाई गई शपथ

पूर्णिया: नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद, मेयर व डिप्टी मेयर ने ली शपथ

पूर्णिया नगर निगम की मेयर बनी विभा कुमारी

कटिहार मेयर: BJP MLC की पत्नी ने JD(U) MLA और RJD पूर्व मंत्री की पत्नियों को हराया

21 वर्षीय दलित मेडिकल छात्रा बनी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

Patna Nagar Nigam Election: पटना नगर निगम चुनाव का परिणाम

Narpatganj Nagar Panchayat Election: नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Raniganj Nagar Panchayat Election: रानीगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Jokihat Nagar Panchayat Election: जोकीहाट नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Barari Nagar Panchayat Election: बरारी नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Purnea Nagar Nigam Election: पूर्णिया नगर निगम चुनाव का परिणाम

Katihar Nagar Nigam Election: कटिहार नगर निगम चुनाव का परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया में पुल न बनने पर ग्रामीण बोले, “सांसद कहते हैं अल्पसंख्यकों के गांव का पुल नहीं बनाएंगे”

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार

सुपौल: देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के गांव में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा?

सुपौल पुल हादसे पर ग्राउंड रिपोर्ट – ‘पलटू राम का पुल भी पलट रहा है’