अररिया ज़िले के जोकीहाट नगर पंचायत का ये पहला चुनाव है। जोकीहाट का सिसौना पंचायत भी नगर पंचायत में शामिल है। सिसौना पंचायत राजनीति का गढ़ रहा है। यहां के मरहूम तस्लीमुद्दीन बिहार सरकार से लेकर भारत सरकार में मंत्री रहे हैं। उनके बेटे सरफ़राज़ अररिया के सांसद रह चुके हैं और छोटे बेटे शाहनवाज़ बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री हैं।
मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद
जोकीहाट नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर सफीदन खातुन (मो० शकूर) को 2,558 वोट मिले। तसनीम मुसर्रत को 1617 और प्रवीण को 1577 वोट मिले।
Also Read Story
वहीँ उप मुख्य पार्षद पद पर माहे दरख्शां (जावेद आलम) को 1449, शमीमा को 1246 और नीता देवी को 1234 वोट मिले।
वार्ड पार्षद में जीतने वाले प्रत्याशी
वार्ड संख्या 1 से सुमैया परवीन 350 मतों के साथ जीती चुनाव, 73 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही शहनाज
वार्ड संख्या 2 से बबिता देवी 288 मतों के साथ जीती चुनाव, 240 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही वहीदा
वार्ड संख्या 3 से बेबी देवी 185 मतों के साथ जीती चुनाव, 117 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही कौशल्या देवी
वार्ड संख्या 4 से रिंकी देवी 304 मतों के साथ जीती चुनाव, 238 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही नाजो खातून
वार्ड संख्या 5 से विलकिस खातून 302 मतों के साथ जीती चुनाव, 162 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही शकिया
वार्ड संख्या 6 से गजाजा जबिन 164 मतों के साथ जीती चुनाव, 148 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही नाजमा खातुन
वार्ड संख्या 7 से दानिश कासमी 467 मतों के साथ जीते चुनाव, 230 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही सावरा खातून
वार्ड संख्या 8 से मो.कासिम 235 मतों के साथ जीते चुनाव, 155 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे नजरूल उर्फ़ नजरूल
वार्ड संख्या 9 से मुनाजिर 226 मतों के साथ जीते चुनाव, 113 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे रविन्द्र कुमार यादव
वार्ड संख्या 10 से जहाँ आरा 157 मतों के साथ जीती चुनाव, 104 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही सईदा खातुन
वार्ड संख्या 11 से वदीउज्जमा 288 मतों के साथ जीते चुनाव, 182 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे मोहम्मद उबैद आलम
वार्ड संख्या 12 से आजम आलम 171 मतों के साथ जीते चुनाव, 133 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे मोहम्मद सनोवर राही सनोवर
ये थे मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी
जोकीहाट नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं। यहाँ मुख्य पार्षद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे, वहीँ उप मुख्य पार्षद के लिए भी आठ उम्मीदवार मैदान में थे।
जोकीहाट नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए आबीदा, ज़ाहिदा, तसनीम मुसर्रत, तसनीम मुसर्रत, नर्गिस बानो, प्रवीण, फरहीन जहाँ, सफीदन खातुन और सीता देवी मैदान में थीं।
ये थे उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी
जोकीहाट नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पद के लिए अमीना, चाँदनी देवी, नाजरा खातून, नीता देवी, माहे दरख्शां, मेहजबी खातून, रवीना खातुन और शमीमा मैदान में थीं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Bhaut khub