Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

21 वर्षीय दलित मेडिकल छात्रा बनी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद

नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव में मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी मुख्य पार्षद पद का चुनाव जीत गई हैं। सन्नू कुमारी दरभंगा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं।

ved prakash Reported By Ved Prakash | Araria |
Published On :

अररिया जिले की नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव में मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी मुख्य पार्षद पद का चुनाव जीत गई हैं। सन्नू कुमारी दरभंगा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा कुमारी को 2193 वोटों से हराया। पांच बार अररिया के सांसद रहे सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम पासवान भी यहां से चुनाव लड़ रही थीं।

सन्नु कुमारी को 5493, सीमा कुमारी को 5493 और नीलम पासवान को 1206 वोट मिले हैं। नरपतगंज नगर पंचायत में मुख्य पार्षद की सीट एससी के लिए आरक्षित थी।

Also Read Story

20 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्या रद्द होगा निकाय चुनाव परिणाम?

अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षदों को दिलाई गई शपथ

पूर्णिया: नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद, मेयर व डिप्टी मेयर ने ली शपथ

पूर्णिया नगर निगम की मेयर बनी विभा कुमारी

कटिहार मेयर: BJP MLC की पत्नी ने JD(U) MLA और RJD पूर्व मंत्री की पत्नियों को हराया

Patna Nagar Nigam Election: पटना नगर निगम चुनाव का परिणाम

Narpatganj Nagar Panchayat Election: नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Raniganj Nagar Panchayat Election: रानीगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Jokihat Nagar Panchayat Election: जोकीहाट नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

नरपतगंज नगर पंचायत के मथुरा उत्तर गांव की रहनेवाली 21 वर्षीय सन्नू कुमारी के पिता इंद्रदेव पासवान शिक्षक हैं और मां आंगनबाड़ी सेविका है।


सन्नू ने अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि यह अकेले मेरी जीत नहीं है। पूरी नरपतगंज नगर पंचायत की जनता की जीत है। सन्नू ने आगे बताया कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित नगर पंचायत पहली बार बनने के कारण कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसमें हर वर्ग के साथ मिलकर हर क्षेत्र में विकास करना हमारी प्राथमिकता होगी।

सन्नू कुमारी ने बताया कि देश के सामने मौजूद गंभीर समस्याओं के हल के लिए युवा पीढ़ी की ऊर्जा और जोश की जरूरत है। युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश का वर्तमान और भूतकाल और भविष्य काल का सेतु भी है। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उसकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी सपने होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का होता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

Barari Nagar Panchayat Election: बरारी नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Purnea Nagar Nigam Election: पूर्णिया नगर निगम चुनाव का परिणाम

Katihar Nagar Nigam Election: कटिहार नगर निगम चुनाव का परिणाम

Amour Nagar Panchayat Election: अमौर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Champanagar Nagar Panchayat Election: चम्पानगर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Jankinagar Nagar Panchayat Election: जानकीनगर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latests Posts

Ground Report

तैयारियों के बाद भी नहीं पहुंचे CM, राह तकता रह गया पूर्णिया का गाँव

जर्जर भवन में जान हथेली पर रखकर पढ़ते हैं कदवा के नौनिहाल

ग्राउंड रिपोर्ट: इस दलित बस्ती के आधे लोगों को सरकारी राशन का इंतजार

डीलरों की हड़ताल से राशन लाभुकों को नहीं मिल रहा अनाज

बिहार में क्यों हो रही खाद की किल्लत?