Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

कटिहार मेयर: BJP MLC की पत्नी ने JD(U) MLA और RJD पूर्व मंत्री की पत्नियों को हराया

कटिहार नगर निगम चुनाव में स्थानीय भाजपा एमएलसी की पत्नी उषा देवी अग्रवाल जीत गई हैं। उन्होंने जदयू विधायक की पत्नी और राजद के वरिष्ठ नेता की पत्नी मीना कुमारी को हराया है।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :

कटिहार नगर निगम चुनाव में स्थानीय भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा देवी अग्रवाल जीत गई हैं। उन्होंने बरारी से जदयू विधायक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी और राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व शिक्षा मंत्री राम प्रकाश महतो की पत्नी मीना कुमारी को हराया है।

विजय सिंह लंबे समय तक कटिहार के मेयर रह चुके हैं और साल 2020 में बरारी से विधायक बने हैं। राम प्रकाश महतो तीन बार कटिहार के विधायक रहे हैं। एक बार प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी रहे हैं।

Also Read Story

20 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्या रद्द होगा निकाय चुनाव परिणाम?

अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षदों को दिलाई गई शपथ

पूर्णिया: नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद, मेयर व डिप्टी मेयर ने ली शपथ

पूर्णिया नगर निगम की मेयर बनी विभा कुमारी

21 वर्षीय दलित मेडिकल छात्रा बनी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद

Patna Nagar Nigam Election: पटना नगर निगम चुनाव का परिणाम

Narpatganj Nagar Panchayat Election: नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Raniganj Nagar Panchayat Election: रानीगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Jokihat Nagar Panchayat Election: जोकीहाट नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

उषा देवी अग्रवाल ने मीना कुमारी को 20,565 से मात दी है।


इस चुनाव में उषा देवी अग्रवाल (अशोक अग्रवाल) को 39975, मीना कुमारी (राम प्रकाश महतो) को 19410, पुष्पा देवी (राजन यादव) को 10164, रश्मि कुणाल (समरेंद्र कुणाल) को 8839, प्रेमलता देवी (विजय सिंह) को 7241, रितु अग्रवाल को 4889 और अंजुमन कौशर को 4415 वोट हासिल हुए।

वहीं, डिप्टी मेयर पद पर मंजूर खान ने पुनः बाजी मार ली है। उन्होंने 1580 वोटों से पवन कुमार को हराया है। मंजूर खान पहले भी कटिहार के डिप्टी मेयर रह चुके हैं।

 

मंजूर खान को 24027, पवन कुमार को 22447 और किशन कुमार बजाज को 11292 वोट मिले हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

Barari Nagar Panchayat Election: बरारी नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Purnea Nagar Nigam Election: पूर्णिया नगर निगम चुनाव का परिणाम

Katihar Nagar Nigam Election: कटिहार नगर निगम चुनाव का परिणाम

Amour Nagar Panchayat Election: अमौर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Champanagar Nagar Panchayat Election: चम्पानगर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Jankinagar Nagar Panchayat Election: जानकीनगर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latests Posts

Ground Report

तैयारियों के बाद भी नहीं पहुंचे CM, राह तकता रह गया पूर्णिया का गाँव

जर्जर भवन में जान हथेली पर रखकर पढ़ते हैं कदवा के नौनिहाल

ग्राउंड रिपोर्ट: इस दलित बस्ती के आधे लोगों को सरकारी राशन का इंतजार

डीलरों की हड़ताल से राशन लाभुकों को नहीं मिल रहा अनाज

बिहार में क्यों हो रही खाद की किल्लत?