Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया विश्वविद्यालय में बिहार विधान परिषद के चार सीनेट सदस्य मनोनीत

बिहार विधान परिषद के सभापति ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधिषद (सीनेट) में रिक्त पदों पर प्रतिनिधित्व के लिए अपने चार सदस्यों को मनोनीत किया है।

Novinar Mukesh Reported By Novinar Mukesh | Purnea |
Published On :
Bihar legislative council

छात्रों, कर्मचारियों और प्रोफेसर्स के प्रतिनिधित्व पर सम्बन्धित सक्षम प्राधिकार की चुप्पी। किसी सामान्य सरकारी कार्यालय की तरह चल रहा विश्वविद्यालय कार्यालय।


बिहार विधान परिषद के सभापति ने पूर्णिया विश्वविद्यालय (पीयू) के अधिषद (सीनेट) में रिक्त पदों पर प्रतिनिधित्व के लिए अपने चार सदस्यों को मनोनीत किया है। इन चार सदस्यों में डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो.(डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. अजय कुमार सिंह (सहरसा, मधेपुरा, सुपौल) व राजीव कुमार शामिल हैं।

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव के अनुसार यह मनोनयन बृहस्पतिवार से प्रभावी मानी जाएगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों की अधिषद के 47 रिक्त पदों पर परिषद के सदस्यों का मनोनयन करने के साथ विश्वविद्यालयों को इस आशय की अधिसूचना जारी करने को कहा गया है।


महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण घटक होने के बावज़ूद पूर्णिया विश्वविद्यालय सहित अन्य कई विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रतिनिधित्व शून्य अथवा नगण्य है। कुछ विश्वविद्यालयों में ससमय छात्र-संघ चुनाव न होने के कारण अधिषद में छात्र-हित के मुद्दे गौण हो जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप दो मुख्य समस्या उत्पन्न होती है। पहला, परीक्षा व परीक्षापल प्रकाशन में विलम्ब, सत्र विलम्ब से चलना, गुणवत्ता रहित पढ़ाई व शोध और दूसरा, छात्रों में कुशल नेतृत्व के गुणों का समुचित विकास न हो पाना।

बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 18 की उप-धारा 19 में छात्र संघ के पाँच सदस्यों को प्रतिनिधि सदस्य के रूप में चुने जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त अधिनियम की धारा 18 के उप-खंड 22 व 23 में एक साल के लिए कुलपति द्वारा मेधावी और खेल-कूद या सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र या छात्रा को कुलपति द्वारा नामित करने का प्रावधान है।

चार सदस्यों के मनोनयन, अधिषद में छात्रों, कर्मचारियों व प्रोफेसर्स के पदों की रिक्ति के मसले पर पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक व राजद जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज कहते हैं कि, ‘’जिस तरह खिलजी ने बिहार के नालंदा विश्ववविद्यालय को तबाह किया, उसी तरह बिहार के विश्वविद्यालयों को एक बार फिर बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। यह सब बिहार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से वंचित रखने की कवायद है। पीयू के कुलपति मुख्यालय में कम, अपने आवास से विश्वविद्यालय का काम ज्यादा देखते हैं। इस मनोनयन के बाद यह देखना होगा कि मनोनीत सदस्य किस प्रकार विश्वविद्यालय में मची लूट-खसोट और अन्य अनियमितताओं पर लगाम लगाते हैं। अधिषद में कर्मचारियों, प्रोफेसर्स, बिहार विधान सभा के सदस्यों और छात्रों का मनोनयन होना शेष है। जब तक अधिनियम में वर्णित प्रक्रिया के तहत सभी तरह के सदस्यों का मनोनयन नहीं हो जाता, विश्वविद्यालय में मची यह लूट-खसोट जारी रहेगी।’’

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 18 के तहत बिहार विधान परिषद के सभापति को विश्वविद्यालयों में चार प्रतिनिधि सदस्य मनोनीत करने की शक्ति देता है। उल्लेखित अधिनियम की धारा 21 अधिषद की शक्तियों और कार्यों से संबंधित है। विश्वविद्यालय से जुड़े सभी मामलों व सम्पत्तियों पर अधिषद का नियंत्रण होने के कारण यह विश्वविद्यालय की शीर्षस्थ निकाय मानी जाती है। महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करना और छीन लेना, वार्षिक प्रतिवेदन, लेखा, ऑडिट प्रतिवेदन के सन्दर्भ में संकल्प पारित करने की शक्तियाँ अधिषद में निहित होती है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मधेपुरा में जन्मे नोविनार मुकेश ने दिल्ली से अपने पत्रकारीय करियर की शुरूआत की। उन्होंने दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर , एडीआर, सेहतज्ञान डॉट कॉम जैसी अनेक प्रकाशन के लिए काम किया। फिलहाल, वकालत के पेशे से जुड़े हैं, पूर्णिया और आस पास के ज़िलों की ख़बरों पर विशेष नज़र रखते हैं।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क