Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: महिला पर शादीशुदा व्यक्ति को ब्लैकमेल कर हत्या करने का आरोप

आरोपी महिला सुजाता कुमारी मुकेश को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मौके से फरार हो गई।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam | Kishanganj |
Published On :
kishanganj news

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के हरीनगर मोहल्ले में एक महिला पर एक शादीशुदा व्यक्ति को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और हत्या करने के आरोप लगे हैं। मृतक मुकेश कुमार अरवल जिले के रहने वाले थे और किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड की डोहर पंचायत में पिछले दो वर्षों से कानूनगो पद पर पदस्थापित थे। मुकेश कुमार शादीशुदा थे और उन्हें तीन छोटे छोटे बच्चे भी हैं । मृतक ने अपनी मृत्यु वाले दिन अरवल में अपने परिजनों को फ़ोन कर उनकी जान को खतरा होने की बात कही थी। परिजनों का कहना है कि सुजाता कुमारी नामक महिला तीन महीने से बिना विवाह के मृतक मुकेश के साथ रह रही थी और मुकेश की संपत्ति हड़पने के लिए उन को अपने घर वालों के संग मिलकर ब्लैकमेल कर रही थी।


मृतक की बड़ी साली ममता कुमारी ने बताया, “मुकेश ने अपने घर फ़ोन कर कहा था कि जल्दी आओ मम्मी ये सब हमको मिलकर मार देंगे।” फ़ोन आने के बाद मुकेश और मुकेश के पत्नी के घर वाले अरवल जिले से किशनगंज पहुंचे। ममता कुमारी ने कहा कि जिस महिला ने पुलिस के सामने खुदको मुकेश की पत्नी बताया है, वही महिला मुकेश को ब्लैकमेल करती थी और उनके अनुसार उसी महिला ने खाने में ज़हर खिलाकर मुकेश की जान ले ली।

आरोपी महिला मुकेश की मौत के बाद से फरार है। मृतिक के साला सुजीत कुमार ने कहा, “एक लड़की थी जो कुछ दिन से इनको लगातार ब्लैकमैल कर रही थी। हमलोग को पता नहीं था कि यह लड़की मेरे जीजा के साथ रहती है। 10 दिन पहले फ़ोन करके मृतक ने अपनी मौत की आशंका जताई थी और फिर कल उन्होंने फ़ोन कर के कहा था कि ये लोग उन्हें मार देंगे। इनकी एक ज़मीन थी जिसे हड़पने के लिए लड़की और उसके माता पिता मुकेश पर लगातार प्रेशर डाल रहे थे।” सुजीत ने आगे बताया कि मुकेश के ऑफिस के लोग बता रहे हैं कि मृतक मृत्यु के दिन ऑफिस गए थे लेकिन उनकी अचानक से तबियत खराब होने लगी जिसके बाद उन्हें किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए बुधवार को भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई।


आरोपी महिला सुजाता कुमारी मुकेश को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मौके से फरार हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला का विवाह किसी और व्यक्ति के साथ हुआ था लेकिन संपत्ति की लालच में वह मुकेश कुमार के संग रहने लगी थी।

मृतक के पिता रामवचन सिंह बेटे की मौत से सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि उनके छोटे छोटे पोते हैं, बेटे की मौत ने उनके पोतों की ज़िन्दगी बर्बाद कर दी है। रामवचन सिंह अपने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने सुजाता कुमारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए उसे अविलंब गिरफ्तार करने का मांग की है ।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

बहादुरगंज थाने के अनुसंधानकर्ता एएसआई रामलाल भारती ने कहा कि अस्पताल से उन्हें मुकेश की मृत्यु की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद ऐसी जानकारी मिली कि मृतक को खाने में कुछ खिला दिया गया है। उन्हने कहा कि अभी पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट का इंतज़ार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले की पूरी जांच की जाएगी और मृतक के आरोपों के आधार पर आरोपियों को तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क