कटिहार ज़िले के बारसोई नगर पंचायत मुख्य पार्षद पद पर निवर्तमान मेयर बिमला देवी (रिंकू सिंह) जीतने में कामयाब रही हैं। वहीँ उप मुख्य पार्षद का चुनाव प्रमोद कुमार साह ने जीता है।
बारसोई नगर पंचायत मुख्य पार्षद पद पर बिमला देवी ने सिर्फ 113 वोटों से रुबी देवी को हराया है।
मुख्य पार्षद चुनाव में बिमला देवी (रिंकू सिंह) को 3215, रुबी देवी को 3123, फारूका बानो को 2934, सीमा कुमारी को 1319, लुनफुन बेगम को 1101, साहेरा खातुन को 878 और कुमारी पिंटू यादव को 831 वोट मिले हैं।
वहीँ बारसोई नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद पद पर प्रमोद कुमार साह ने सिर्फ़ 65 वोटों से मीर मुनीम को हराया है।
प्रमोद कुमार साह को 3215, मीर मुनीम को 3150, फिरोज आलम को 2653, जमील अख्तर को 1560, मेहंदी हुसैन को 1463, मीरा देवी को 716 और मनोरंजन साह को 665 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड हैं। जिनमें जीतने वाले प्रत्याशी कुछ इस प्रकार हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 1 से मोमीर आलम जीते हैं। मोमीर आलम को 233, सगीर को 140 और शादाब आलम को 117 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 2 से धर्मेन्द्र सिंह जीते हैं। धर्मेन्द्र सिंह को 206 और इरशाद अली को 79 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 3 का परिणाम मेघनाथ मंडल और विजय प्र० साह ड्रा हो गया, दोनों को 538 वोट मिले। लॉटरी से मेघनाथ मंडल विजेता बने।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 4 से नसेबा खातुन जीती हैं। नसेबा खातुन को 332 और अख्तरी खातुन को 283 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 से शाहीना खातुन जीतीं हैं। शाहीना खातुन को 285, रिजवाना खातून को 229 और अफसरी खातुन 126 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 6 से चन्द्र कला देवी चुनाव जीतीं हैं। चन्द्र कला देवी को 394, शिव कुमार यादव को 245 वोट मिले हैं।
Also Read Story
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 7 से अजय कुमार महतो जीते हैं। अजय कुमार महतो को 508 और ममता देवी को 364 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 8 से अतीबन निशां जीते हैं। अतीबन निशां को 247, रुकसाना खातुन को 227 और नुरअंगी खातुन को 170 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 से फैजान जीते हैं। फैजान को 343 और नदीम अख्तर 265 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 से बेबी खातुन जीतीं हैं। बेबी खातुन को 474, नसिमा खातुन को 301 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 से सोनम देवी जीती हैं। सोनम देवी 327, अंजु देवी को 232 और चम्पा देवी को 196 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 12 से रोहित कुमार भगत जीते हैं। रोहित कुमार भगत को 282, ज्योती देवी को 273 और मुनीव कुमार चौधरी को 156वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 से बेबी साहा जीती हैं। बेबी साहा को 203, ज्योति साहा को 193, आयसा खातुन को 191 और जीनत प्रवीण को 185 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 14 से आशा कुमारी साह चुनाव जीती हैं। आशा कुमारी साह को 754 और रींकु सिंह को 504 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 15 से दीपक चन्द्र दास चुनाव जीते हैं। दीपक चन्द्र दास को 233 और संजीव कुमार राय को 219 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 16 सितारा बेगम से जीतीं हैं। सितारा बेगम को 563 और कविता कुमारी 419 वोट मिले हैं।
बारसोई नगर पंचायत वार्ड संख्या 17 से दुखिया खातुन जीतीं हैं। दुखिया खातुन को 321 और दिवारानी मजुमदार को 294 वोट मिले हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















