पूर्णिया ज़िले के कसबा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर कुमारी छाया जीतने में कामयाब रही हैं। वहीँ उप मुख्य पार्षद का चुनाव सुभाष कुमार ने जीता है।
कसबा नगर परिषद मुख्य पार्षद पद पर कुमारी छाया ने 2637 वोटों से संजय कुमार मिर्धा को हराया है।
मुख्य पार्षद चुनाव में कुमारी छाया को 6304, संजय कुमार मिर्धा को 3667, हसमत अली को 3399, अरुण कुमार मांझी को 1508, चमकलाल यादव को 1489, फणीभूषण मंडल को 676, बिनोद कुमार लाठ को 584, राजेश कुमार महतो को 514, अंजना देवी को 440, अवधेश कुमार यादव को 419, कैलाश चंद्र साह को 309, अनिल कुमार साह और महबूब खान को 280 और महबूब खान को 108 वोट मिले।
कसबा नगर परिषद के सभी 26 वार्ड में जीतने वाले प्रत्याशी कुछ इस प्रकार हैं।
वार्ड 1 में प्रशांत कुमार 353 वोटों के साथ विजेता रहे। दुसरे स्थान पर रहे कैलाश कान्त ठाकुर और भवेश मोहन ठाकुर को 71 वोट मिले।
वार्ड 2 में इफ्तेखार आलम 325 वोटों के साथ विजेता रहे। अनिता देवी 159 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 3 में संजीव यादव 124 वोटों के साथ विजेता रहे। सुनील टुडू 114 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
वार्ड 4 में जुलेखा खातुन (257) और शेख राहुल (257) के बीच परिणाम ड्रॉ रहा जिसके बाद लाटरी के माध्यम से जुलेखा खातुन विजेता घोषित हुईं।
वार्ड 5 में दीपक कुमार दिवाकर 332 वोटों के साथ विजेता रहे। उज्जवल कुमार केवल 7 वोटों से हार दूसरे स्थान पर रहे ।
वार्ड 6 में अर्जुन कुमार मंडल 163 वोटों के साथ विजेता रहे। विक्रम कुमार मंडल 107 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
वार्ड 7 में मीना देवी 388 वोटों के साथ विजेता रहीं। कुलेश मंडल 88 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
वार्ड 8 में ममता कुमारी 194 वोटों के साथ विजेता रहीं । छाया देवी 89 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।
Also Read Story
वार्ड 9 में अफ़रोज़ आलम 127 वोटों के साथ विजेता रहे। दूसरे स्थान पर रहीं सुमा कुमारी को 117 वोट मिले।
वार्ड 10 में रोबिता कुमारी 472 वोटों के साथ विजेता रहीं । मीतु दास को 203 वोटों के साथ मिला दूसरा स्थान।
वार्ड 11 में रेणु देवी 280 वोटों के साथ विजेता रहीं। सीता देवी 185 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 12 में मंजो देवी 328 वोटों के साथ विजेता रहीं। सुदामा देवी 231 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 13 में हसमत अली 510 वोटों के साथ विजेता रहे। दूसरे स्थान पर रहे अजमल हुसैन को 285 वोट मिले।
वार्ड 14 में सुषमा देवी 315 वोटों के साथ विजयी। दुसरे स्थान पर रहने वालीं सुनिधि कुमारी 12 वोटों से हारीं।
वार्ड 15 में इंदु देवी 625 वोटों के साथ विजेता रहीं। बेबी कुमारी 248 वोटों के साथ दूसरी स्थान पर रहीं।
वार्ड 16 में सीमा माँझी 398 वोटों के साथ विजेता रहीं। आभा देवी 264 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 17 में दिलीप कुमार मंडल 397 वोटों के साथ विजेता रहे। दुसरे स्थान पर रहीं शिल्पी सुमन, मिले 243 वोट।
वार्ड 18 में मोना देवी 374 वोटों के साथ विजेता रहीं। दूसरे स्थान पर रहने वालीं रीता साह को मिले 361 वोट।
वार्ड 19 में अजीत कुमार साह 373 वोटों के साथ विजेता रहे । किशोर कुमार साह दूसरे स्थान पर रहे , उन्हें मिले 244 वोट।
वार्ड 20 में रुकेदा ख़ातून 357 वोटों के साथ विजेता रहीं। अकीदा ख़ातुन 335 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 21 में रेणु कुमारी 441 वोटों के साथ विजेता रहीं। 160 वोटों के साथ विभा देवी को मिला दूसरा स्थान।
वार्ड 22 में सीता देवी 314 वोटों के साथ विजेता रहीं। जानू कुमारी 244 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 23 में सीमा कुमारी 563 वोटों साथ विजेता रहीं। 322 वोट लेकर स्वीटी देवी दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 24 में राज कुमारी देवी 442 वोटों के साथ विजेता रहीं। सरिता कुमारी 261 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 25 में गौरव कुमार 331 वोटों के साथ बने विजेता। नुर बहार खातुन 213 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड 26 में मीना कुमारी 628 वोट जीतकर विजेता बनीं। 110 वोटो हासिल कर तालामाय किस्कु दूसरे स्थान पर रहीं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।