Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार विधान परिषद चुनाव 2023: बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवारों का हुआ एलान

बिहार विधान परिषद चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी और महागठबंधन ने अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
Symbols of political parties

बिहार विधान परिषद चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी और महागठबंधन ने अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आगामी 31 मार्च को विधान परिषद के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के चार क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। वहीं, एक निर्वाचन क्षेत्र में उप-चुनाव भी कराया जाएगा।


शुक्रवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधान परिषद के लिए 2 शिक्षक और 1 स्नातक, निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव और एक स्नातक निर्वाचन के उप-चुनाव के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने चारों उम्मीदवारों का एलान किया।

Also Read Story

पुलिसवाले हों या नवाब के वंशज, पश्चिम बंगाल SIR में ऐसे कटे मुस्लिम नाम

Humayun Kabir की Babri Masjid से कितने प्रभावित होंगे Murshidabad के Muslim?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

वहीं, शुक्रवार दोपहर को ही जदयू कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआई ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधान परिषद के लिए शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावी उम्मीदवारों का एलान कर दिया।


भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा ने चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अभी तक किसी के नाम का एलान नहीं किया है।

सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह को टिकट दिया है।

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रंजन कुमार बीजेपी की तरफ से महागठबंधन को चुनौती पेश करेंगे।

विधान परिषद के लिए उप चुनाव की बात की जाए, तो सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की तरफ से धर्मेंद्र सिंह चुनावी मैदान में नज़र आएंगे।

महागठबंधन के उम्मीदवार

महागठबंधन ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांचों निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। ये लिस्ट इस प्रकार है।

सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के वीरेंद्र नारायण यादव चुनाव लड़ेंगे।

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद के पुनीत कुमार सिंह अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे।

गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के संजीव श्याम सिंह महागठबंधन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के डॉ संजीव कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव में CPI ने दिवंगत एमएलसी केदारनाथ पांडे के पुत्र आनंद पुष्कर को टिकट दिया है।

किन किन सीटों पर होगी वोटिंग

बता दें कि बिहार विधान परिषद से 4 एमएलसी का कार्यकाल 8 मई को खत्म हो जाएगा। इनमें सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी के कार्यकाल की अवधि समाप्त हो रही है, जबकि सारण शिक्षक क्षेत्र से पूर्व एमएलसी केदारनाथ पांडे के निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर उप चुनाव कराया जाएगा।

आगामी 31 मार्च को इसके लिए वोटिंग होगी, वहीं 5 अप्रैल को मतगणना की जाएगी। 13 मार्च नामांकन की आखरी तिथि है, जबकि 16 मार्च प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की आखिरी तिथि होगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क