बिहार के अररिया लोकसभा क्षेत्र से फिलहाल भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह सांसद हैं। 2019 के चुनाव में प्रदीप सिंह ने सीमांचल के कद्दावर नेता मो. तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज़ आलम को 1,37,241 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।
2004 के चुनाव तक यह सीट आरक्षित थी। सामान्य सीट होने के बाद हुए 2009 के चुनाव में यहाँ से भाजपा के प्रदीप सिंह सांसद बने। इस चुनाव में उन्होंने एक करीबी मुक़ाबले में लोजपा के जाकिर हुसैन ख़ान को हराया था। वहीं, 2014 के चुनाव में पहली बार तस्लीमुद्दीन ने अररिया से लोकसभा चुनाव लड़ा और प्रदीप सिंह को हराने में कामयाब रहे।
Also Read Story
सांसद रहते 17 सितंबर, 2017 को तस्लीमुद्दीन का निधन हो गया, जिसके बाद 2018 में हुए उपचुनाव में यहाँ राजद के सरफराज़ आलम जीते।
2024 में भी यहाँ भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर लगभग तय है। ऐसे में हमने अररिया शहर में एक पब्लिक ओपिनियन कर आम जनता की राय जानी, देखिये वीडियो:
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।