Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 जनवरी से, मणिपुर से शुरू होकर 14 राज्यों से गुज़रेगी

वेणुगोपाल ने बताया कि 21 दिसंबर को पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मुहर लगी थी कि राहुल गांधी को पूरब से पश्चिम तक भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू करना चाहिए।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
rahul gandhi bharat nyay yatra will start from manipur from january 14 and pass through 14 states
फाइल फोटो: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
Image Source : bharatjodoyatra.in

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से 6,200 किलोमीटर की ‘भारत न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।


दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को यात्रा को इंफाल से हरी झंडी दिखाएंगे।

वेणुगोपाल ने बताया कि 21 दिसंबर को पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मुहर लगी थी कि राहुल गांधी को पूरब से पश्चिम तक भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू करना चाहिए।


मणिपुर को यात्रा की शुरुआत करने के एक सवाल का जवाब देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि मणिपूर देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और पार्टी मणिपुर के लोगों के दिलों पर मरहम लगाने की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है।

“पहले चरण में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों को कवर करते हुए लगभग 4,000 किलोमीटर की यात्रा की। इस बार वह 14 राज्यों को कवर करते हुए 6,200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा का माध्यम बस और पैदल यात्रा दोनों होगा,” उन्होंने बताया।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों को कवर करेगी।

पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आर्थिक असमानता, ध्रुवीकरण और तानाशाही के मुद्दे उठाए थे, लेकिन न्याय यात्रा देश के लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर केंद्रित होगी।

उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने के बाद राहुल गांधी देश के लोगों के लिए न्याय मांगेंगे। रमेश ने आगे बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया था।

न्याय यात्रा में विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता शामिल होंगे या नहीं, इस सवाल के जवाब में वेणुगोपाल ने कहा इस पर अन्य दलों से बात चल रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट

किशनगंज ईदगाह विवाद: किसने फैलाई बिहार बनाम बंगाल की अफवाह?

दशकों के इंतज़ार के बाद बन रही रोड, अब अनियमितता से परेशान ग्रामीण

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

दशकों से एक पुराने टूटे पुल के निर्माण की राह तकता किशनगंज का गाँव