Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में चंपानगर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पर फायरिंग

पूर्णिया के चंपानगर ओपी प्राणपट्टी के रहने वाले चंपानगर के उप मुख्य पार्षद सतीश कुमार मेहता पर 26 दिसंबर की शाम दो राउंड फायरिंग की गई। उन्हें इलाज के लिए फौरी तौर पर जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
satish kumar mehta in hospital

पूर्णिया के चंपानगर ओपी प्राणपट्टी के रहने वाले चंपानगर के उप मुख्य पार्षद सतीश कुमार मेहता पर 26 दिसंबर की शाम दो राउंड फायरिंग की गई। उन्हें इलाज के लिए फौरी तौर पर जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया है।


वारदात चंपानगर थाना ओपी के प्राणपट्टी पोखर पास हुई। गोली चलाने का आरोप उप मुख्य पार्षद के चचेरे भाई पर लगा है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग में एक गोली सतीश कुमार मेहता की कनपटी को छूती हुई निकल गई।

मेहता ने बताया कि पिछले साल ही वह नगर पंचायत चंपानगर से उप मुख्य पार्षद का चुनाव जीते हैं। उसी समय उन्होंने अपने चचेरे भाई कैलाश मेहता को चंपानगर मार्केट में स्थित अपनी दुकान किराए पर दी थी। वह पिछले कई महीनों से कैलाश से दुकान का किराया मांग रहे थे, मगर कैलाश मेहता किराया देने से इनकार कर रहे थे।


बताया जाता है कि कैलाश का कहना था कि सतीश मेहता को उप मुख्य पार्षद चुनाव जीतने में उन्होंने काफी मदद की है, जिसके बदले में वह ये दुकान चाहते हैं। दोनों के बीच दो महीने तक विवाद हुआ। इसको लेकर उप मुख्य पार्षद कोर्ट चले गये। इससे दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

सतीश कुमार मेहता के अनुसार, वह दोपहर को किसी जरूरी काम से चंपानगर बाजार गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय प्राणपुर पोखर के पास कैलाश मेहता और अजय मेहता अपने तीन साथी पीयूष कुमार, मनता मेहता व संग्राम मेहता के साथ पहले से घात लगाकर बैठे थे। सतीश कुमार मेहता के वहां पहुंचते ही पांचों ने उनसे मारपीट की। इसके बाद ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें से एक गोली उसकी कनपटी से होती हुई गुजरी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

आरोप है कि हमलावरों ने सतीश के गिरने के बाद उनकी जेब से नकद, सोने की चेन व अंगूठी छीन ली और मौके से फरार हो गए।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान