Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: साइबर अपराध पर लगाम के लिए खुला साइबर थाना

किशनगंज के टाउन थाना परिसर में एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने नए साइबर थाने का उद्घाटन किया। इस साइबर थाने में एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, एक सब इंस्पेक्टर और टेक्निकल टीम 24 घंटे काम करेंगे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
cyber police station opened in kishanganj

किशनगंज के टाउन थाना परिसर में एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने नए साइबर थाने का उद्घाटन किया। इस साइबर थाने में एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, एक सब इंस्पेक्टर और टेक्निकल टीम 24 घंटे काम करेंगे। साइबर ठग के शिकार लोगों को शिकायत करने के लिए साइबर थाने का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। पीड़ित द्वारा अपने नजदीकी थाने में शिकायत करने पर मामला स्वतः ट्रांसफर होकर साइबर थाने तक पहुंच जायेगा।


राज्य में साइबर अपराध की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सरकार ने सभी ज़िले में साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया है। डिजिटल भुगतान में आसानी के साथ-साथ रिस्क भी ख़ूब है। बैंकों ने गांव-गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खोले हुए हैं। शहर से लेकर गांव तक हर जगह साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। इन्हीं अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सभी ज़िले में साइबर थाना खोलने का फैसला किया है।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

साइबर थाने के उद्घाटन के मौके पर एसपी डॉ हक ने कहा कि ज़िले में प्रत्येक दिन लगभग दस से ज़्यादा साइबर ठगी के मामले दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने डिजिटल जागरुकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि साइबर पुलिस अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करेगी और ठगी से बचने के उपाय भी बताएगी।


“कई बार लालच में आकर फर्जी लिंक पर क्लिक करने से भी लोग ठगी का शिकार होते हैें। लोगों को ठगी से बचाने के लिए हम जागरूकता अभियान चलाएंगे। हमारी कोशिश होगी कि जो भी शिकायत आती है, उस पर त्वरित कार्रवाई हो। इससे पहले भी हमारे सामने मामले आए, पुलिस ने लगभग 50 फीसद मामलों का उद्भेदन किया और लोगों के पैसे भी वापस करवाए,” उन्होंने कहा।

एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी अनजान महिला या पुरुष से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भूल से भी दोस्ती न करें और ना ही वीडियो चैट करे। यदि किसी भी अंजान नम्बर से दोस्ती के लिए मौसेज आता है तो उसे फौरन ब्लॉक कर दें, वरना ऐसे नम्बरों से लोग ब्लैक मेल का शिकार हो सकते हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं