Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार के क्रिकेटरों को मिल सकता है सरकारी नौकरी का तोहफा, सरकार के संपर्क में बीसीए

बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा, "क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों की सुविधा के लिए बिहार सरकार के साथ चर्चा चल रही है। हमारी चर्चा अच्छी रही है। हमें विश्वास है कि इस पहल से क्रिकेट में युवाओं की रुचि बढ़ेगी और उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।"

IANS logo Reported By IANS |
Published On :
cricketers of bihar may get the gift of government job

बिहार के क्रिकेटरों को सरकारी नौकरी का तोहफा जल्द मिल सकता है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा है कि राज्य की क्रिकेट संचालन संस्था क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों की योजना को लेकर बिहार सरकार से बातचीत कर रही है।


बताते चलें कि बीसीए जमीनी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए बिहार में कई घरेलू टूर्नामेंट आयोजित करेगा। इस खुलासे ने राज्य के नए खिलाड़ियों के जुनून को और बढ़ा दिया है।

Also Read Story

आत्या पात्या: बिहार में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा प्राचीन भारतीय खेल

बिहार में हॉकी की तस्वीर बदलने को तैयार सीमांचल की बेटियाँ

खेत-खलिहान से गोल्ड तक: बिहार में रग्बी के उभरते सितारों की कहानी

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बिहार के एक छोटे-से गांव से IPL तक का सफर

बिहार का पहला अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन कैसा रहा?

मोईनुल हक़ स्टेडियम के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी बीसीसीआई को, सभी प्रमंडल में होगा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास

किशनगंज प्रीमियर लीग सीजन 2 का आगाज़, टीमों की संख्या 8 से बढ़कर हुई 10

मिलिए पैरा स्वीमिंग में 6 मेडल जीतने वाले मधुबनी के शम्स आलम से

बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा, “क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों की सुविधा के लिए बिहार सरकार के साथ चर्चा चल रही है। हमारी चर्चा अच्छी रही है। हमें विश्वास है कि इस पहल से क्रिकेट में युवाओं की रुचि बढ़ेगी और उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।”


राज्य में आयोजित होने वाले आगामी टूर्नामेंटों के बारे में बीसीए अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया जाएगा।

बीसीए अध्यक्ष ने कहा, “हर साल, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन विभिन्न स्तरों और आयु समूहों के युवा खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करता है। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बिहार की टीम के लिए चुना जाता है। इन चयनित खिलाड़ियों को बीसीसीआई से प्रमाणित कोचों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होता है।”

राकेश तिवारी ने कहा, “बिहार में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है, जिसमें बीसीसीआई के सहयोग से विभिन्न श्रेणियों के पुरुष और महिला खिलाड़ी अपने-अपने जिला क्रिकेट संघों के माध्यम से भाग ले रहे हैं।”

इस बीच, रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट गुरुवार को मुंबई के खिताब जीतने के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में बिहार की दौड़ पिछले महीने लीग चरण के दौरान समाप्त हो गई थी। हाल ही में समाप्त हुई रणजी ट्रॉफी में बिहार एलीट ग्रुप में शामिल था।

(इस खबर को 'मैं मीडिया' ने संपादित नहीं किया है। यह आईएएनएस के सिंडिकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

मोईनुल हक़ स्टेडियम का होगा नये सिरे से निर्माण, इंटरनेशनल लेवल की होंगी सुविधाएं: तेजस्वी यादव

सीमांचल का उभरता क्रिकेटर आदर्श सिन्हा बना बिहार अंडर 16 का कप्तान

World Athletics Championships: गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज चोपड़ा

अररिया: गोलाबारी क्लब को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा मां काली फुटबॉल क्लब

अररिया: नेताजी स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़, पहले मैच में मॉडर्न स्पोर्ट क्लब विजयी

कभी नामचीन रहे पीयू के कॉलेजों में स्पोर्ट्स खस्ताहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क