Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: रुईधासा मैदान में केपीएल की शुरुआत, प्रतियोगिता में खेलेंगे बिहार रणजी के कई बड़े खिलाडी

किशनगंज में आईपीएल के तर्ज पर किशनगंज प्रीमियर लीग (केपीएल) नाम से एक प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
Kishanganj DM inaugrating KPL at Ruidhasa ground

किशनगंज में आईपीएल के तर्ज पर किशनगंज प्रीमियर लीग (केपीएल) नाम से एक प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। शहर के ऐतिहासिक रूईधासा मैदान में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और एसपी एनामुल हक ने किशनगंज प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया।


इस क्रिकेट मुकाबले में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। पन्द्रह दिनों तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 128 खिलाड़ी किशनगंज के हैं और अन्य 48 नामचीन खिलाड़ियों को बिहार के विभिन्य ज़िलों से बुलाया गया है। किशनगंज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले शुरू हुए इस टूर्नामेंट को व्यावसायिक रंग देने की कोशिश की गई है। इस प्रतियोगिता से कई कंपनियां प्रायोजक के तौर पर जुड़ी हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

प्रतियोगिता में 21-21 ओवर के कुल 15 मैच खेले जाएंगे। देश में हो रहे बाकी लीगों की तरह यह प्रतियोगिता टी20 टूर्नामेंट नहीं है। सीमा रेखा के बाहर खड़े होकर दर्शक निशुल्क इन मैचों का आनंद ले पाएंगे। विजेता टीम को 50,000 की राशि दी जाएगी, वहीं उपविजेता टीम को 25,000 रुपए मिलेंगे।


उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि किशनगंज में ऐसी बड़ी प्रतियोगिता आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देगी और जिले में क्रिकेट का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना और आपसी एकता बनाकर एक टीम की तरह पूरी ऊर्जा से खेलना चाहिए। हार जीत खेल का हिस्सा है, उस पर ध्यान न देते हुए अच्छे से अच्छा खेलने का प्रयास करें।

इस खेल के आयोजनकर्ताओं ने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है कि बिहार के नामचीन खिलाड़ियों के साथ यहां के खिलाड़ियों को खेलने और सीखने का मौका मिले, जिससे खिलाड़ियों के खेल में सुधार आएगा।

इस मौके पर किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक इकबाल ने कहा कि केपीएल से किशनगंज के खिलाड़ियों को बहुत फायदा होने वाला है। उन्होंने बताया कि किशनगंज के ललित कुमार का बीसीसीआई द्वारा कराये जाने वाले सीके नायडू ट्रॉफी के लिए बिहार अंडर 25 टीम में चुनाव हुआ है। ललित बिहार टीम के साथ आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं।

तारिक इक़बाल ने आगे बताया कि इस टूर्नामेंट में बिहार से रणजी ट्रॉफी खेल चुके कई खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इन खिलाडियों में बिहार रणजी टीम के कप्तान आशुतोष हेमंत, उप कप्तान साकिब उल गनी और बिपिन सौरव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। केपीएल का फाइनल 23 फरवरी को खेला जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान