Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC ने जारी किया ऑडिटर परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट, 366 चयनित

कुल 373 ऑडिटर पदों के लिए पहले मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 946 उम्मीदवार सफल हुए, जिनको साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार का आयोजन 1 से 12 अगस्त के बीच हुआ था। साक्षात्कार में कुल 929 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें 33 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी विभिन्न कारणों से रद्द होने के बाद 896 उम्मीदवारों को साक्षात्कार में बैठने का अवसर दिया गया।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc released auditor exam result

बिहार लोक सेवा आयोग ने अंकेक्षक (ऑडिटर) परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया है। साक्षात्कार के बाद कुल 366 चयनित उम्मीदवारों की मेधा सूची आयोग की ओर से जारी की गई है। इनमें 143 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 37 ईडब्ल्यूएस के, एससी के 59, एसटी के 4, ईबीसी के 67, पिछड़ा वर्ग के 45 और पिछड़ा वर्ग (महिला) के 11 उम्मीदवार शामिल हैं। सात दिव्यांग उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण अनारक्षित कोटि के 7 पदों को रिक्त छोड़ कर यह सूची जारी की गई है।


मुख्य परीक्षा में 929 उम्मीदवार सफल

कुल 373 ऑडिटर पदों के लिए पहले मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 946 उम्मीदवार सफल हुए, जिनको साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार का आयोजन 1 से 12 अगस्त के बीच हुआ था। साक्षात्कार में कुल 929 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें 33 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी विभिन्न कारणों से रद्द होने के बाद 896 उम्मीदवारों को साक्षात्कार में बैठने का अवसर दिया गया।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मेधा सूची में दो उम्मीदवारों का कुल प्राप्तांक समान होने पर लिखित परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, लिखित परीक्षा का प्राप्तांक भी समान होने पर जन्म तिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार तथा जन्म तिथि समान होने पर देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार जिस उम्मीदवार का नाम पहले आता है, उस उम्मीदवार को संयुक्त मेधा सूची में ऊपर रखा गया है।


बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा का कट ऑफ

श्रेणी कट ऑफ

सामान्य – 502
ईडब्ल्यूएस – 468
एससी – 441
एससी (महिला) – 407
एसटी – 430
एसटी (महिला) – 386
ईबीसी – 458
पिछड़ा वर्ग – 476

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान