Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC सिविल जज बहाली की मुख्य परीक्षा के लिए 5 अक्टूबर से आवेदन

मुख्य परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं। ज्ञात है कि कुल 154 न्यायाधीश पदों पर बहाली के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया गया था।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc judicial service exam

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा के न्यायाधीश पदों पर बहाली की मुख्य परीक्षा का आवेदन 5 अक्टूबर से शुरू होगा। इन पदों पर बहाली के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित है।


मुख्य परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं। ज्ञात है कि कुल 154 न्यायाधीश पदों पर बहाली के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया गया था। इस परीक्षा में 1675 अभ्यर्थी सफल हुए थे। आयोग ने इन्हीं 1675 सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम

मुख्य परीक्षा में कुल 1050 अंकों के लिए 8 विषयों की परीक्षा होगी। इनमें पांच अनिवार्य तथा तीन ऐच्छिक विषय होंगे। अनिवार्य विषयों में सामान्य ज्ञान (सामयिक घटनाओं सहित), प्रारंभिक सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेज़ी तथा साक्ष्य एवं प्रक्रिया विधि शामिल हैं।


वहीं ऐच्छिक विषयों में अभ्यर्थियों को 5 विकल्प दिये जायेंगे, जिनमें से तीन विषयों को चुनना है। प्रत्येक विषय के लिए 150 अंकों की परीक्षा होगी। ऐच्छिक विषयों में भारत की सांविधानिक व प्रशासनिक विधि, हिंदू लॉ व मुस्लिम लॉ, संपत्ति अंतरण विधि (साम्य सिद्धांत, न्याय विधि विशिष्ट और अनुतोष सहित), कांट्रेक्ट लॉ और कमर्शियल लॉ शामिल हैं।

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है और इसमें सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक लाना होगा। मेधा सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्तांक के आधार पर तैयार की जायेगी।

परीक्षा शुल्क

सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 750 रूपये तथा बिहार के अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 200 रूपये निर्धारित है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 750 रूपये है।

ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों को मैट्रिक परीक्षा का अंक-पत्र, लॉ स्नातक उत्तीर्णता का प्रमाण-पत्र, लॉ स्नातक का अंक पत्र, बार काउंसिल ऑफ इंडिया से लॉ स्नातक डिग्री की मान्यता से संबंधित संस्थान द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र तथा अंतिम शैक्षणिक संस्थान द्वारा निर्गत आचरण प्रमाण-पत्र अप्लोड करना होगा।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण-पत्र तथा फोटोयुक्त पहचान-पत्र भी अप्लोड करना होगा। साक्षात्कार के समय इन प्रमाण-पत्रों को मूल रूप से प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान