राज्य में गणित शिक्षक बनने के लिए स्नातक स्तर पर कंप्यूटर साइंस में बीसीए किये हुए छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
पहले गणित शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को स्नातक स्तर पर गणित के साथ भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, रसायन शास्त्र, सांख्यिकी विषयों में से किन्हीं दो विषयों स्नातक स्तर पर पढ़ाई करना ज़रूरी था। इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग में स्नातक (गणित की विशेषज्ञता के साथ) किए हुए छात्र भी इस पदों के लिए योग्य थे।
Also Read Story
इसके अलावा कक्षा 11-12 में जीव विज्ञान शिक्षकों की योग्यता में भी विभाग ने थोड़ा बदलाव किया है। कक्षा 11-12 में जन्तु विज्ञान व वनस्पति विज्ञान शिक्षक बनने के लिए जन्तु विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / लाइफ साइंस / बायो साइंस / सूक्ष्म जीव विज्ञान / जेनेटिक्स / बायो-टेक्नोलॉजी / मोलिक्युलर जीव विज्ञान व प्लांट फीज़ियोलॉजी जैसे विषय पढ़ना आवश्यक है। पहले इन विषयों को स्नातक स्तर पर पढ़ने की शर्त थी।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।