Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया- ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ नारे के साथ सीपीआई ने दिया धरना

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य विजय नारायण मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
cpi workers in a protest in araria

‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ के नारे के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे थे। धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन किया। सभा में पार्टी के वरीय कार्यकर्ताओं ने देश के ‘बिगड़ते’ माहौल पर चर्चा की।


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य विजय नारायण मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

“मोदी जी देश को लोकतंत्र से राजतंत्र की ओर ले जाना चाह रहे हैं। बीजेपी अपने फायदे के लिए देश के ख़ज़ाने को लूट रही है। पार्टी अपने संदेश को जनता के बीच पहुंचाने के लिए पूरे देश में घूम घूम कर लोगों को जागरूक कर रही है। हम जनता को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि देश के हालात अच्छे नहीं हैं और सभी को एक जुट होकर इसके विरुद्ध लड़ना होगा। संविधान, लोकतंत्र व देश की इज़्ज़त और आबरू बचाने के लिए हमारी पार्टी ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ नारे को लेकर जनता के बीच जाएगी,” उन्होंने कहा।


महिला पहलवानों का जिक्र करते हुए विजय नारायण ने कहा कि अब तक उनको इंसाफ नहींं मिला है और वे सड़कों पर इंसाफ की आस में बैठी हैं।

“एक तरफ प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और दूसरी ओर इन बेटियों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। यह देश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है। हमारे देश की बहु बेटियों की इज़्ज़त दावं पर लगी हुई है लेकिन बीजेपी नेता पर पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर सरकार कुछ नहीं बोल रही है। देश में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है और बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। इसके खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लगातार धरना प्रदर्शन करती रहेगा,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान