Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

आकस्मिक फसल योजना में ख़र्च होंगे 50 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इसमें विभिन्न विभागों के कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कृषि विभाग को 50 करोड़ रुपये निर्गत किए गए हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
paddy field

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इसमें विभिन्न विभागों के कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कृषि विभाग को 50 करोड़ रुपये निर्गत किए गए हैं। यह राशि राज्य में अनियमित मानसून, बाढ़, सूखे और ओलावृष्टि जैसी स्थिति में ख़रीफ 2023 में आकस्मिक फसल योजना के अन्तर्गत दी गई है।


आकस्मिक फसल योजना से बाढ़, सूखा और अनियमित मानसून के प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकेगा। इससे किसान वैकल्पिक फसल उत्पादन कर पाएंगे और उनको कम लागत में अधिक लाभ हो पायेगा।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अब राज्य में आरा मिलों की संख्या 1919 से बढ़ा कर 3200 तथा विनियर मिलों की संख्या 177 से बढ़ा कर 450 करने का निर्णय लिया गया है। आरा मिलों तथा कंपोज़िट ईकाइयों की संख्या का निर्धारण राज्य स्तर पर किया जाएगा और इनकी वरीयता सूची तैयार करने व इसके प्रकाशन की प्रक्रिया का निर्धारण विभाग द्वारा किया जाएगा।


पटना उच्च न्यायालय में सुचारू रूप से कार्य संचालन के लिए अनुवादक संवर्ग संयुक्त निबंधक और उप निबंधक के एक-एक पद का सृजन किया गया है। उच्च न्यायालय में बड़ी संख्या में न्यायिक अभिलेख अंग्रेज़ी के अलावा विभिन्न भाषाओं में प्राप्त होते हैं। इन अभिलेखों को अत्यंत कुशलता और सटीकता से अनुवाद किए जाने की आवश्यकता होती है। संयुक्त निबंधक का पद व्यापक पर्यवेक्षण तथा उप निबंधक का पद अधीनस्थों को सौंपते हुए विभिन्न कार्यों का निष्पादन शीघ्र संभव हो सकेगा। इसके अलावा जमादार के 77 पदों को वेतन स्तर-1 से स्तर-2 में उत्क्रमित और स्टाफ कार चालकों के 27 पदों को स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय प्रशासन सेवा के संयुक्त निदेशक के 2 और उप निदेशक के 4 पदों का सृजन भी किया गया।

राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने अरवल ज़िले के करपी अंचल में शिक्षा विभाग को डिग्री कालेज बनाने के लिए निशुल्क 5 एकड़ ज़मीन प्रदान की है। बिहार पुलिस अन्तर्गत गठित स्पेशल ऑक्जिलिरी पुलिस में बहाल किये गए 3566 पुलिस बलों की अनुबंध अवधि को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए फिर से विस्तार कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त राज्य में कार्यरत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के पुनर्पंजीकरण के लिए 2022-23 की बकाया राशि 84.47 करोड़ रुपये के भुगतान का फैसला लिया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान