Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी पदों के लिये 37 सफल, कीर्ति आलोक बनीं टॉपर

परिणाम में कीर्ति आलोक ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर प्रतिभा कुमारी हैं। साक्षात्कार में शामिल उम्मीदवारों की संयुक्त मेधा सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक व साक्षात्कार में प्राप्तांक के योग के आधार पर तैयार की गयी है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
37 successful for bpsc district art and culture officer posts

बिहार लोक सेवा आयोग ने जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। आयोग की तरफ से जारी परिणाम में 37 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।


सफल अभ्यर्थियों में सामान्य श्रेणी के 13, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 4, अनुसूचित जाति वर्ग के 6, अनुसूचित जनजाति के 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 7, पिछड़ा वर्ग के 5 और पिछड़ा वर्ग की 1 महिला शामिल हैं।

Also Read Story

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

बताते चलें कि आयोग ने जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी के 38 पदों के लिये लिखित परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें 97 उम्मीदवार सफल हुए थे। इन अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा 16-17 जनवरी को आयोजित हुई थी।


परिणाम में कीर्ति आलोक ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर प्रतिभा कुमारी हैं। साक्षात्कार में शामिल उम्मीदवारों की संयुक्त मेधा सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक व साक्षात्कार में प्राप्तांक के योग के आधार पर तैयार की गयी है।

उल्लेखनीय है कि मेधा सूची में दो उम्मीदवारों का कुल प्राप्तांक समान होने पर लिखित परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार तथा लिखित परीक्षा का प्राप्तांक भी समान होने पर जन्म तिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को संयुक्त मेधा सूची में ऊपर रखा गया है।

परीक्षा का कट-ऑफ

आयोग की तरफ से जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी पदों के लिये हुई परीक्षा का कट-ऑफ अंक भी जारी किया है। इन पदों के लिये सामान्य वर्ग का कट-ऑफ अंक 276, सामान्य महिला के लिये 275, ईडब्ल्यूएस (महिला व पुरूष दोनों) के लिये 237, अनुसूचित 241 और अनुसूचित जनजाति के लिये कट-ऑफ अंक 225 रहा।

इसी प्रकार, अनुसूचित जनजाति (महिला व पुरूष दोनों) के लिये 233, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिये 259, अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला के लिये 249, पिछड़ा वर्ग के लिये 258, पिछड़ा वर्ग की महिला के लिये 259, बीसीएल श्रेणी के लिये 254 और दिव्यांग श्रेणी का कट-ऑफ अंक 248 है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे