Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मृतका की पहचान गय्यारी वार्ड संख्या-6 निवासी अमृत पंडित की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई कुंदन कुमार पंडित ने ससुराल वालों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
woman dies under suspicious circumstances in araria

बिहार के अररिया नगर थाना क्षेत्र के गय्यारी वार्ड संख्या-6 में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा।


मृतका की पहचान गय्यारी वार्ड संख्या-6 निवासी अमृत पंडित की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई कुंदन कुमार पंडित ने ससुराल वालों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

कुंदन कुमार पंडित ने बताया कि उनकी बहन की शादी सात माह पूर्व अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या-6 निवासी मुनीलाल पंडित के पुत्र अमृत पंडित के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी।


उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी बहन के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट की जाती थी और मायके से दहेज़ के रूप में 10 लाख रुपए लाने के लिये कहा जाता था। कुंदन ने बताया कि ये बातें उनकी मृतका बहन ने उसे फोन पर बतायी थीं।

इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम उन लोगों को सूचना मिली कि उनकी बहन की तबीयत खराब है। लेकिन, जब वे लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी बहन मृत अवस्था में बिछावन पर पड़ी है, जिसके बाद घटना की सूचना उन लोगों द्वारा नगर थाना पुलिस को दी गई।

नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क