Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से, 29 फरवरी तक चलेगी कार्यवाही

5 फरवरी को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। अगर किसी नये सदस्य ने अब तक शपथ नहीं लिया है, तो वे भी पहले दिन ही शपथ लेंगे।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
budget session of bihar assembly will start from 5th february

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू हो रहा है। विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 5-29 फरवरी के बीच कुल 17 कार्य दिवस के लिये चलेगी। संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।


5 फरवरी को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। अगर किसी नये सदस्य ने अब तक शपथ नहीं लिया है, तो वे भी पहले दिन ही शपथ लेंगे।

Also Read Story

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

“पुलिस ने हमारे शरीर पर दो लाठियाँ तोड़ दीं” – हिरासत में लिये गये छात्रों की आपबीती

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार पर्यटन विभाग ने की रील मेकिंग प्रतियोगिता की घोषणा, 1 लाख मिलेगा इनाम

बिहार: सात निश्चय योजनाओं में अररिया जिला शीर्ष पर, मधुबनी सबसे पीछे

Bihar Land Survey: बिहार ज़मीन सर्वे की पूरी प्रक्रिया, घर बैठे करना होगा ये सब काम

कोरोना काल से अब तक बिहार में 16.37 लाख राशन कार्ड रद्द

वक़्फ़ संशोधन एक्ट-2024 लागू होने से क्या बदलेगा, क्यों हो रहा है इसका विरोध?

11.30 बजे पूर्वाह्न में बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन के सेन्ट्रल हॉल में बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के एक साथ समवेत बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसी दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जायेगा।


6 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जायेगा तथा राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद तथा सरकार की तरफ से इसका उत्तर दिया जायेगा। 7 फरवरी को बजट पर सामान्य विमर्श और सरकार की तरफ से उसका उत्तर दिया जायेगा।

8-9 फरवरी को बजट के अनुदानों की मांगों पर चर्चा तथा मतदान होंगे। वहीं, 10, 11 और 14 फरवरी (वसंत पंचमी की छुट्टी) को लेकर विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी। 12-16 फरवरी के बीच वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के अनुदानों की मांगों पर वाद-विवाद व मतदान होंगे।

17-18 फरवरी को भी सत्र की कार्यवाही नहीं होगी। 19-21 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के अनुदानों की मांगों पर वाद-विवाद व मतदान जारी रहेंगे। 24, 25 और 26 फरवरी को शबे बरात की छुट्टियों को लेकर सत्र की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पंचायत के विकास कार्यों में टेंडर प्रक्रिया लाने का विरोध क्यों कर रहे त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि

बिहार के लिए केंद्रीय बजट 2024 में महत्वपूर्ण घोषणाएँ

नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में बिहार सबसे पिछड़ा राज्य, इन क्षेत्रों में सबसे ख़राब प्रदर्शन

ठाकुरगंज में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोगों ने एनएच जाम कर किया प्रदर्शन

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत कई उच्च अधिकारियों का तबादला

किशनगंज: महीनों से बंद पड़ा है पंचायत भवन, ग्रामीण लौट रहे खाली हाथ

कटिहार: बारसोई प्रखंड मुख्यालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे