बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव, उप सचिव तथा अपर समाहर्ता स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया है। रवि राकेश पूर्णिया के एडिश्नल कलेक्टर सह एडीएम, विपिन कुमार यादव कटिहार और शैलेश कुमार मधुबनी के एडीएम नियुक्त किये गये हैं।
वहीं, अजीत कुमार को बांका, विजय कुमार को जमुई, अनुपमा कुमारी को अरवल, चंद्रशेखर आज़ाद को नवादा, मुकेश कुमार सिंहा को पूर्वी चंपारण, अजय कुमार सिंह को भागलपूर, अनिल कुमार को पटना और ओम प्रकाश मंडल को कैमूर का एडीएम बनाया गया है।
Also Read Story
मृत्युंजय कुमार सहरसा के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अजय कुमार ठाकुर मुज़फ़्फ़रपूर के, शैलेंद्र कुमार भारती पूर्वी चंपारण के, अनिल कुमार सिंहा पश्चिम चंपारण के और रजनीश लाल सीतामढ़ी के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं।
वहीं, राजेश कुमार गुप्ता को दरभंगा के बेनीपूर का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अलोक कुमार को समस्तीपूर के रोसड़ा, मधुकांत को नालंदा के हिलसा, सुनील कुमार सिंह को पटना के दानापूर अनुमंडल का लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुक़र्रर किया गया है।
इसेक अलावा राजेश्वरी पाण्डेय पूर्णिया व अरूण कुमार सिंह वैशाली के आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता तथा अनंत कुमार सुपौल के वीरपूर के भूमि सुधार अपर समाहर्ता, आयुष अनंत कैमूर के मोहनियां, अभिलाषा सिंहा पटना सिटी, प्रीति सिंहा मुंगेर के हवेली खड़गपूर, कहकशां बेगुसराय के मंझौल, संतोष कुमार रोहतास के बिक्रमगंज और प्रेमलता कुमारी सारण के मढ़ौरा के भूमि सुधार अपर समाहर्ता बनाये गये हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।