सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को राज्य में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है। विनोद कुमार सिंह को पूर्णिया का नगर आयुक्त और मुमुक्षु कुमार चौधरी को सहरसा का नगर आयुक्त बनाया गया है।
चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा, शम्स जावेद अंसारी को वैशाली, विजय कुमार पाण्डेय को रोहतास, अवधेश कुमार आनंद को मधेपुरा, सुधीर कुमार को सुपौल और संजय कुमार को शेखपुरा के उप-विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
Also Read Story
साथ ही, विकास कुमार को दरभंगा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी, राजीव कुमार को बेगुसराय सदर, चंदन कुमार को लखीसराय, शैलेंद्र कुमार सिंह को मुंगेर सदर, राजीव रौशन को हवेली खड़गपुर (मुंगेर), संजीव कुमार को सीतामढ़ी सदर, अभिषेक कुमार चंदन को हथुआ (गोपालगंज), दीक्षित श्वेतम को बारसोई (कटिहार), अन्नु कुमारी को बांका सदर और ओम प्रकाश को अरवल के अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी पदों पर प्रतिनियुक्त किये गये अधिकारियों को संबंधित अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति भी प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त वैसे पदाधिकारी जिनकी कहीं पोस्टिंग नहीं हुई है, उनको सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान करने का आदेश दिया गया है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।