Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 2500 बेड का होगा निर्माण

राज्य सरकार ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज को पीएमसीएच के तर्ज़ पर बनाने का फैसला लिया है। इस अस्पताल में 2500 मरीज़ों के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें 400 बेड का निर्माण का काम पूर्व में ही शुरू हो चुका है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bihar cabinet decision

राज्य सरकार ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज को पीएमसीएच के तर्ज़ पर बनाने का फैसला लिया है। इस अस्पताल में 2500 मरीज़ों के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें 400 बेड का निर्माण का काम पूर्व में ही शुरू हो चुका है। शेष 2100 बेड के निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। यह फैसला नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिया गया।


सरकार ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 2546 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। इस राशि से भवन निर्माण के अतिरिक्त उपकरणों की खरीदगी व पांच साल के लिए रख-रखाव किया जाएगा।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

उल्लेखनीय है कि उत्तर बिहार के अलावा अन्य समीपवर्ती राज्यों के ज़िलों से भी मरीज़ इलाज के लिए दरभंंगा आते हैं। इस अस्पताल का भवन काफी पुराना और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। जो मरीज़ यहां आते हैं उनको अभी काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।


अगले वित्तीय वर्ष से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत प्रत्येक एमएलए व एमएलसी चार करोड़ की सीमा तक की योजना की अनुशंसा कर सकते हैं। पहले यह राशि प्रति वर्ष 3 करोड़ रुपये थी। निर्माण सामग्रियों के मूल्यों में हुई वृद्धि के देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

राज्य में कर प्रशासन बेहतर करने के लिए वाणिज्य-कर विभाग ने नौ बड़े अंचलों को विभाजित कर दिया है। इनमें पटना मध्य, पटना दक्षिण, दानापुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, मुज़फ्फरपुर पश्चिम, सारण और छपरा शामिल हैं। यह विभाजन अगले महीने की पहली तारीख़ से प्रभावी होगा। इन नवविभाजित अंचलों व प्रमंडल के पदाधिकारियों के क्षेत्राकार को भी निर्धारित किया गया है।

बिहार में सब्ज़ी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रति सब्ज़ी उत्पादक सहकारी समिति को 15 लाख रुपये उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 50 फीसदी राशि अनुदान व 50 फीसदी ऋण के रूप में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के अन्तर्गत यह राशि प्रदान की गई है। इसके तहत 493 करोड़ रुपये जारी किया गया है। इन पैसों से पहले पैक्सों में कृषि संयंत्र बैंक स्थापित किये जाएंगे, तत्पश्चात बची हुए राशि सब्ज़ी उत्पादक सहकारी समिति को प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा मंत्री परिषद की बैठक में ‘विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग’ का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। अब इस विभाग को ‘विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग’ के नाम से जाना जाएगा। इस विभाग के तहत तकनीकी शिक्षा व पॉलीटेक्निक शिक्षा से संबंधित कार्य होते हैं।

एक अन्य फैसले में मंत्री परिषद ने किशनगंज में नवनिर्मित अभियंत्रण महाविद्यालय को दो बालिका छात्रावास निर्माण के लिए कुल 16 एकड़ ज़मीन प्रदान की गई है। यह ज़मीन विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग को स्थानांतरण की गयी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क