Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार में 376 ग्राम सोना और 67 लाख नकद के साथ रेलयात्री गिरफ्तार

रविवार 12 जून की रात कटिहार में रेल पुलिस ने 376 ग्राम सोना और 67 लाख रुपये के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है। बीती रात अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से सुनील कुमार ठाकुर नाम के एक यात्री को कटिहार रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार के पास दो अटैची में 67 लाख रुपये के साथ सोने के तीन बिस्किट व तीन सिक्के बरामद हुए हैं।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
a passenger arrested in katihar with large amount of cash and gold

रविवार 12 जून की रात कटिहार में रेल पुलिस ने 376 ग्राम सोना और 67 लाख रुपये के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है। बीती रात अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से सुनील कुमार ठाकुर नाम के एक यात्री को कटिहार रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार के पास दो अटैची में 67 लाख रुपये के साथ सोने के तीन बिस्किट व तीन सिक्के बरामद हुए हैं।


रेल एसपी डॉ संजय भारती ने बताया कि अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार में प्लेटफार्म नंबर 4 पर रुकी थी, जिसमें एलटीएफ टीम द्वारा सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सुनील कुमार ठाकुर की चेकिंग करने पर पुलिस को संदेह हुआ। प्रारंभिक जांच में सुनील कुमार द्वारा जो जानकारी दी जा रही थी, वो संदेहास्पद थी क्योंकि बार-बार उसके बयानों में विरोधाभास हो रहा था। इसी के आधार पर यात्री को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की गई।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

सुनील कुमार ठाकुर, उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है और उसके पास अरुणाचल के निहारलगुन से बिहार के सिवान तक का AC4 का टिकट था। उसके पास से बरामद सोने के बिस्किट का वजन 346 ग्राम व सोने के सिक्के का वजन 30 ग्राम है। उसके पास से कुछ विदेशी करेंसी भी बरामद हुई है। सुनील कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह अरुणाचल प्रदेश में ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ ही सब्जी का बिजनेस करता हैऔर उसी से कमाए हुए पैसों से इन्वेस्ट करता है। ‌


रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती ने बताया कि सभी नोट एकदम नए हैं और हाल फिलहाल में ही बैंक से निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि मामला हवाले से जुड़ा हुआ भी हो सकता है जिसकी जांच के लिए डिपार्टमेंट को सूचना दे दी गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क