Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

“लाठी-डंडा, ईंट तथा पत्थर से जानलेवा हमला किया गया”- कटिहार फायरिंग पर बिहार पुलिस

पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा कि उग्र भीड़ मेें सम्मिलित एक व्यक्ति की मृत्यु होने तथा 2 अन्य के जख्मी होने की सूचना है। उग्र भीड़ के हमले में लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी तथा बिजली विभाग के कर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। जख्मियों का इलाज अनुमण्डल अस्पताल, बारसोई में चल रहा है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Bihar Police

कटिहार जिला अंतर्गत बारसोई में हुई पुलिस फायरिंग को लेकर बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी किया है।


पुलिस के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे कटिहार जिले के बारसोई थानान्तर्गत कथित बिजली की समस्या को लेकर थाने से लगभग 100 मीटर पूरब बारसोई अनुमण्डलीय कार्यालय परिसर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर लगभग एक हजार की संख्या में स्थानीय नागरिकों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

पुलिस के बयान के मुताबिक, प्रदर्शन के क्रम में भीड़ में सम्मिलित असामाजिक तत्वों के द्वारा बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया गया।


सूचना पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुँची पुलिस टीम पर भी उग्र असामाजिक तत्वों के द्वारा लाठी-डण्डा, ईंट तथा पत्थर से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के द्वारा उपद्रवियों को सर्वप्रथम चेतावनी दी गयी। चेतावनी नहीं मानने पर सीमित बल प्रयोग कर उन्हें नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, किन्तु भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तथा हमला करती रही।

आगे पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित भीड़ के हमलावर होने तथा नियंत्रित नहीं होने की स्थिति में पुलिस बल के द्वारा बिजली कर्मियों को बचाने व आत्मरक्षा के लिए नियंत्रित व सीमित फायरिंग की गयी।

पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा कि उग्र भीड़ मेें सम्मिलित एक व्यक्ति की मृत्यु होने तथा 2 अन्य के जख्मी होने की सूचना है। उग्र भीड़ के हमले में लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी तथा बिजली विभाग के कर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। जख्मियों का इलाज अनुमण्डल अस्पताल, बारसोई में चल रहा है।

घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व बल उपस्थित हैं। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, कटिहार भी घटनास्थल पर पहुँच कर घटना की विस्तृत जाँच कर रहे हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे