Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार पुलिस फायरिंग: भाजपा ने नीतीश सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिहार सरकार को हिटलर शाही सरकार बताया और कहा कि यह सरकार लोकतंत्र को लाठीतंत्र में बदलना चाहती है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
BJP leaders Vijay Sinha, Samrat Chaudhary and Tarkishore Prasad

भारतीय जनता पार्टी ने कटिहार के बारसोई प्रखंड में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा गोलियां चलाने पर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और बिहार सरकार से इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, “कटिहार के बारसोई में बिजली की समस्या के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोली चला कर मारने का काम किया, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मांग करता हूँ कि बिहार सरकार इसकी हाई लेवल जांच करे। जिस तरह पुलिस ने गोली चलाई है, उससे स्पष्ट है कि नीतीश जी पहले तो नौकरी मांगने पर गोली चला रहे थे और अब बिजली मांगने पर भी गोली मारने का काम कर रहे हैं।”


इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बारसोई अनुमंडलीय मुख्यालय में बिजली उपभोक्ताओं पर यूँ गोली चलाना पूरे शासन तंत्र पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। सरकार के हाथ से पूरा प्रशासन निकल चुका है।

नीतीश सरकार को निरंकुश बताकर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि पूरे शासन की पोल खोल रही है। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। बिजली उपभोक्ता नियमित रूप से बिल का भुगतान करते हैं। भारत सरकार ने बिहार को बिजली आपूर्ति के लिए सहयोग किया है, लेकिन बिहार का शासन तंत्र इतना निरंकुश हो चुका है कि बिहार के मुख्यमंत्री का इस पूरे शासन पर प्रभाव खत्म हो चुका है।”

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिहार सरकार को हिटलर शाही सरकार बताया और कहा कि यह सरकार लोकतंत्र को लाठीतंत्र में बदलना चाहती है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

“जो भी इनके अपराध और भ्रष्ट्राचार को उजागर करता है, ये उनकी आवाज़ दबाना चाहते हैं। मैं जा रहा हूँ बारसोई और जाकर देखूंगा कि क्या मामला है। यह निंदनीय घटना है और अगर इस तरह से गोली लग कर मौत हुई है तो इससे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति और कुछ नहीं होगी। बिहार में शासन, प्रशासन फेल है और इनके अंदर नैतिक ज़िम्मेवारी नहीं रही है, इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए,” विजय कुमार सिन्हा ने कहा।

उन्होंने आगे कहा, ”जब शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन हो रहा था, तब लाठियों की बौछार की गई, यह इनकी मानसिकता झलकाती है। जब कायर कमज़ोर हो जाता है, तो भ्रष्ट आदमी डर जाता है और वह आवाज़ दबाने के लिए लाठी और गोली का सहारा लेता है। निश्चत रूप से इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान