Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC द्वारा प्लस टू शिक्षकों का परिणाम घोषित, यहां देखें सभी विषयों का रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक बहाली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभी सिर्फ उच्च माध्यमिक (वर्ग 11-12) शिक्षकों का परिणाम जारी किया गया है। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर प्रदर्शित किया गया है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc tre class 11 12 result announced

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक बहाली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभी सिर्फ उच्च माध्यमिक (वर्ग 11-12) शिक्षकों का परिणाम जारी किया गया है। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर प्रदर्शित किया गया है।


हिंदी विषय का रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के उच्च माध्यमिक (+2) के हिंदी विषय के लिए कुल 525 सफल उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। परीक्षा में 258 महिलाएं और 267 पुरूष सफल हुए हैं। आपको बताते चलें कि हिंदी विषय में कुल 3,221 रिक्ति थी।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

सफल घोषित उम्मीदवारों को ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी अधिमानता (पसंद) के आधार पर औपबंधिक रूप से जिला भी आवंटित कर दिया गया है।


उर्दू विषय का रिजल्ट

आयोग की तरफ से उच्च माध्यमिक (+2) के उर्दू विषय के शिक्षक पदों के लिए कुल 145 उम्मीदवारों को सफल किया गया है। सफल उम्मीदवारों में 31 महिलाएं और 114 पुरुष शामिल हैं। गौरतलब है कि उर्दू विषय के लिए 1,749 रिक्ति थी।

बंग्ला विषय का परिणाम

आयोग की तरफ से उच्च माध्यमिक (+2) के बंग्ला विषय के शिक्षक पदों के लिए सिर्फ 1 उम्मीदवारों को सफल किया गया है, जो कि एक महिला उम्मीदवार है, जबकि वर्ग 11-12 के लिए कुल 27 पद रिक्त थे।

अंग्रेजी विषय का परिणाम

आयोग की तरफ से उच्च माध्यमिक (+2) के उर्दू विषय के शिक्षक पदों के लिए कुल 2,323 उम्मीदवारों को सफल किया गया है। इनमें 863 महिलाएं और 1,455 पुरुष शामिल हैं। ज्ञात है कि उच्च माध्यमिक में अंग्रेजी विषय के लिए 3,535 शिक्षक पदों की रिक्ति थी।

मैथिली विषय का रिजल्ट

BPSC की तरफ से उच्च माध्यमिक (+2) के मैथिली विषय के शिक्षक पदों के लिए कुल 48 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इनमें 20 महिलाएं और 28 पुरुष शामिल हैं। ज्ञात है कि उच्च माध्यमिक में अंग्रेजी विषय के लिए 158 शिक्षक पदों की रिक्ति थी।

संस्कृत विषय का परिणाम

BPSC ने उच्च माध्यमिक (+2) के संस्कृत विषय के शिक्षक पदों के लिए कुल 258 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। इनमें 98 महिलाएं और 160 पुरुष शामिल हैं। ज्ञात है कि उच्च माध्यमिक में अंग्रेजी विषय के लिए 1,289 शिक्षक पदों की रिक्ति थी।

फारसी विषय का रिजल्ट

फारसी विषय में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 5 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इन सफल अभ्यर्थियों में सभी पुरूष हैं। BPSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार फारसी विषय में रिक्तियों की संख्या 305 थी।

पाली विषय का परिणाम

BPSC ने पाली विषय में 7 शिक्षक अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, जिनमें दो महिलाएं और 5 पुरूष हैं। BPSC के विज्ञापन के अनुसार पाली विषय में रिक्त पदों की संख्या 29 थी।

प्राकृत भाषा का परिणाम

प्राकृत भाषा में 6 उम्मीदवार कामयाब हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरूष शामिल हैं। जबकि प्राकृत भाषा में 80 पद खाली थे।

भौतिक विषय का रिजल्ट

वर्ग 11-12 के लिए भौतिकी विषय में 682 अभ्यर्थी कामयाब हुए हैं। इनमें 264 पुरूष और 118 महिलाएं शामिल हैं। इस विषय में रिक्त पदों की कुल तादाद 3,022 थी।

रसायन शास्त्र का नतीजा

BPSC के विज्ञापन के अनुसार रसायन शास्त्र विषय में रिक्तियों की संख्या 4,799 थी। इस विषय में 1,072 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। इन उम्मीदवारों में पुरूषों की संख्या 703 और महिला उम्मीदवारों की संख्या 369 है।

अर्थशास्त्र का रिजल्ट

अर्थशास्त्र विषय में खाली पदों की संख्यां 997 थी। परीक्षा में 406 अभ्यर्थियों ने कामयाबी हासिल की है। इन कामयाब अभ्यर्थियों में 143 महिलाएं और 263 पुरूष हैं।

भूगोल सब्जेक्ट का रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से प्लस टू स्कूल के शिक्षक पदों के लिए 279 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। भूगोल विषय में रिक्तियों की संख्यां 1,033 थी। कामयाब उम्मीदवारों में 235 पुरूष और 44 महिलाएं शामिल हैं।

मनोविज्ञान सब्जेक्ट का परिणाम

मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में 99 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। कामयाब अभ्यर्थियों में 71 महिलाएं और 28 पुरूष हैं। विज्ञापन के अनुसार मनोविज्ञान विषय में रिक्त पदों की संख्यां 2,015 थी।

समाज शास्त्र विषय का परिणाम

प्लस टू स्कूल में शिक्षक पदों के लिए समाज शास्त्र विषय में 158 अभ्यर्थी सफ हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों में 70 महिलाएं और 88 पुरूष शामिल हैं। समाज शास्त्र विषय में रिक्तियों की तादाद 1,434 थी।

दर्शन शास्त्र विषय का रिजल्ट

दर्शन शास्त्र विषय में 47 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इस विषय में रिक्तियों की कुल संख्या 170 थी। कामयाब अभ्यर्थियों में 27 पुरूष और 20 महिलाएं शामिल हैं।

भोजपूरी विषय का रिजल्ट

भोजपूरी विषय में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 5 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इनमें सभी पुरूष अभ्यर्थी हैं। BPSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार भोजपूरी विषय में रिक्तियों की संख्या 49 थी।

मगही विषय का परिणाम

BPSC ने मगही विषय में 2 शिक्षक अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, जिनमें एक महिला और एक पुरूष है। BPSC के विज्ञापन के अनुसार पाली विषय में रिक्त पदों की संख्या 27 थी।

वनस्पति विज्ञान का परिणाम

वनस्पति विज्ञान में 669 उम्मीदवार कामयाब हुए हैं, जिनमें 429 महिलाएं और 240 पुरूष शामिल हैं। जबकि वनस्पति विज्ञान विषय में 2,738 पद खाली थे।

गृह विज्ञान विषय का रिजल्ट

वर्ग 11-12 के लिए गृह विज्ञान विषय में 258 अभ्यर्थी कामयाब हुए हैं। इनमें 4 पुरूष और 254 महिलाएं शामिल हैं। इस विषय में रिक्त पदों की कुल तादाद 1,275 थी।

राजनीति शास्त्र विषय का नतीजा

BPSC के विज्ञापन के अनुसार राजनीति शास्त्र विषय में रिक्तियों की संख्या 5,354 थी। इस विषय में 712 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। इन उम्मीदवारों में पुरूषों की संख्या 573 और महिला उम्मीदवारों की संख्या 139 है।

संगीत विषय का रिजल्ट

संगीत विषय में खाली पदों की संख्यां 2,043 थी। परीक्षा में 672 अभ्यर्थियों ने कामयाबी हासिल की है। इन कामयाब अभ्यर्थियों में 345 महिलाएं और 347 पुरूष हैं।

एन्तरप्रोन्यरशिप सब्जेक्ट का रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से प्लस टू स्कूल के शिक्षक पदों के लिए एन्तरप्रोन्यरशिप विषय में 140 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। भूगोल विषय में रिक्तियों की संख्यां 492 थी। कामयाब उम्मीदवारों में 100 पुरूष और 40 महिलाएं शामिल हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

One thought on “BPSC द्वारा प्लस टू शिक्षकों का परिणाम घोषित, यहां देखें सभी विषयों का रिजल्ट

  1. उन बिषयों का cut off तो जारी किया जा सकता था जिसके बारे में कहा जाता है कि वेबसाइट crush हो जाने के बजह से रिजल्ट
    अपलोड नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क