Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-2: बिना शपथ-पत्र के रिजल्ट पर आपत्ति दर्ज करने को लेकर 427 को नोटिस

बताते चलें कि आयोग ने 3-13 जनवरी के बीच दूसरे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर आपत्ति मांगी थी। इसमें स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया गया था कि अपनी आपत्ति दर्ज कराते समय अभ्यर्थियों को शपथ पत्र के साथ साक्ष्य भी संलग्न करना होगा।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
notice to students

बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिज़ल्ट को लेकर बिना शपथ-पत्र और साक्ष्य के आपत्ति दर्ज करने पर 427 शिक्षक अभ्यर्थियों को नोटिस भेजा है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों की सूची अपने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है।


बताते चलें कि आयोग ने 3-13 जनवरी के बीच दूसरे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर आपत्ति मांगी थी। इसमें स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया गया था कि अपनी आपत्ति दर्ज कराते समय अभ्यर्थियों को शपथ पत्र के साथ साक्ष्य भी संलग्न करना होगा।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

रिजल्ट पर कुल 1,231 अभ्यर्थियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसमें 427 अभ्यर्थियों ने बिना शपथ-पत्र और साक्ष्य के के अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।


आदेश के उल्लंघन के साथ आयोग के बहुमूल्य समय बर्बाद करने और आयोग पर अनावश्यक व तथ्यहीन आरोप लगाते हुए आयोग की छवि को धूमिल करने का प्रयास में इन अभ्यर्थियों को नोटिस दिया गया है।

आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों को 9 फरवरी तक अपना जवाब देने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थी अपना जवाब 9 फरवरी की संध्या 5 बजे तक आयोग के वेबसाइट www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर अप्लोड कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि तक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर यह समझा जायेगा कि अभ्यर्थियों को अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है। ऐसी स्थिति में उनके विरूद्ध निर्णय लेने के लिए आयोग स्वतंत्र होगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान