Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

नीतीश कुमार हमारे गार्जियन हैं, वह जो निर्णय लेंगे हमलोग उस पर तैयार हैं: मंत्री ज़मा ख़ान

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर किशनगंज में कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने परेड को सलामी दी। उनके साथ किशनगंज के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला और पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक़ मेगनू के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
minister zama khan

बिहार की राजनीति में उथल-पुथल होने की संभावना पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके गार्जियन हैं और वह जो भी फैसला लेंगे वे लोग पार्टी के साथ हमेशा बने रहेंगे।


75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर किशनगंज के शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में बिहार सरकार के मंत्री जमा खां ने तिरंगा फहराने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर किशनगंज में कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने परेड को सलामी दी। उनके साथ किशनगंज के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला और पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक़ मेगनू के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।


परेड में बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की झांकी नाटक के माध्यम से दिखाया गया। विभिन्न स्कूलों और प्रशासनिक बलों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को मंत्री द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा खान ने परेड के बाद सभा को संबोधित किया। संबोधन में मंत्री ज़मा ख़ान ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिला सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं को लागू कराने में पहले स्थान पर है।

“हमलोग नीतीश कुमार के साथ हैं”

बिहार में जारी राजनीतिक उथल-पुथल पर बोलते हुए मंत्री ज़मा ख़ान ने कहा कि वह इसपर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं और समय ही बतायेगा कि बिहार में क्या होगा?

“इसपर मैं क्या बोलूंगा? समय बतायेगा। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में आप जानते हैं कि वह हमेशा बिहार के हित में और बिहार के लोगों के हित में फैसला करते हैं। अभी जानकारी बहुत कुछ नहीं है। आप लोगों के द्वारा ही हमलोग सुनते हैं,” उन्होंने कहा।

मंत्री ने लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव को एकसाथ कराने के सवाल पर कहा, “हमारे सीनियर लीडर, मंत्री और मुख्यमंत्री हमारे गार्जियन हैं। वे जो भी निर्णय लेंगे हमलोग उस निर्णय पर तैयार हैं।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान