रविवार शाम को सऊदी अरब में ‘ज़ुल हिज्जा’ महीने का चांद देखा गया। 28 जून को वहां बकरीद (ईद उल अज़हा) मनाई जाएगी। वहीं अरफ़ाह का दिन 27 जून को होगा। अरफ़ाह हज के आखरी दिन को कहते हैं। मक्का जाने वाले हज यात्रियों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है।
अमूमन भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है इसलिए 29 जून को भारत सहित दक्षिण एशिया के अधिकतर देशों में बकरीद होने की संभावना है। बकरीद ज़ुल हिज्जा के 10वीं तारीख को मनाया जाता है।
Also Read Story
बकरीद त्यौहार को अरबी में ईद उल अज़हा कहते हैं। इस दिन इस्लाम के मानने वाले ईश्वर (अल्लाह) के आगे बकरे/दुम्बे की क़ुर्बानी पेश करते हैं और इबादत करते हैं। क़ुरबानी का यह त्यौहार इब्राहिम नबी की याद में मनाया जाता है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।