Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

‘पूर्णिया उप राजधानी, हाई कोर्ट बेंच…’, AIMIM की भाषा बोल रहे कटिहार में कांग्रेस नेता?

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता तौकीर आलम ने कहा कि जैसे अविभाजित बिहार में पटना के साथ-साथ रांची सेकेंड कैपिटल था, वैसे ही अब पूर्णिया को उप राजधानी बनाया जाना चाहिए, साथ ही हाईकोर्ट का बेंच भी सीमांचल में होना चाहिए।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
katihar congress meeting

कटिहार के टाउनहॉल में शनिवार को ‘समर्पित कांग्रेसी सम्मान समारोह सह अधिकार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम पार्षद सह कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष निक्कू सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक निगम पार्षद सह कांग्रेस के अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष इज़हार अली रहे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर सम्मानित किया गया। हालांकि कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व कटिहार सांसद तारिक अनवर और बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान इस प्रोग्राम में नज़र नहीं आए।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

इस बारे में पूछे जाने पर आयोजक निक्कू सिंह ने कहा, “ये समर्पित कांग्रेसियों का बैनर है, समर्पित कांग्रेसी जो होंगे, वे इस कार्यक्रम में आएंगे।”


लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी

जानकार इस प्रोग्राम को तौकीर आलम की लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर तौकीर कहते हैं, “जनता अगर चाहेगी और पार्टी सम्मान देगी, तो हम ज़रूर उसका फैसला लेंगे।”

दरअसल, तौकीर आलम शेरशाहबादी बिरादरी से आते हैं। बिहार जातीय गणना में शेरशाहबादी आबादी करीब एक प्रतिशत (13,02,644) बताई गई है। इसके बावजूद इस समाज से न ही कोई विधायक है, न सांसद। हालांकि तौकीर आलम को कांग्रेस ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में प्राणपुर से टिकट दिया था।

तौकीर आलम ने कहा, “शेरशाहबादी समाज को आज भी भाजपा के लोग बांग्लादेशी बोल कर बदनाम करते हैं। हमारे बड़े नेताओं को ये बातें संसद और विधानसभा में उठानी चाहिए। लेकिन, अफ़सोस कि संसद में कभी ये बातें नहीं उठीं, विधानसभा के अंदर बहुत कम ऐसा हुआ है। ये बातें उठाने की ज़रूरत है, ताकि इस पर लगाम लगे।”

पूर्णिया उप राजधानी की मांग

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता तौकीर आलम ने कहा कि जैसे अविभाजित बिहार में पटना के साथ-साथ रांची सेकेंड कैपिटल था, वैसे ही अब पूर्णिया को उप राजधानी बनाया जाना चाहिए, साथ ही हाईकोर्ट का बेंच भी सीमांचल में होना चाहिए।

आपको बता दें कि AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी व अख्तरुल ईमान लगातार पूर्णिया को बिहार की उप राजधानी बनाने की मांग करते रहे हैं। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने ये मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। ईमान ने सीमांचल के नेताओं को पार्टी हित से ऊपर उठ कर इस मुद्दे पर साथ देने की भी अपील की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मांग को ‘फ़ालतू बात’ कहते हुए नकार दिया था।

नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा था, “मैं साफ़ कह रहा हूँ, जिनको करना होगा, हमारे बाद जो करे, सबकी अपनी इच्छा। ये बहुत बड़ा राज्य नहीं है। राजधानी यहाँ से वहां करने से क्या हो जाएगा।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क