Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को दो लाख रुपये देने संबंधी योजना पर कैबिनेट की मुहर

बिहार के 68,350 आवासहीन व भूमिहीन परिवारों को ज़मीन खरीदने के लिये दिये जा रहे 60 हज़ार रुपये को बढ़ाकर एक लाख रुपये देने संबंधी योजना पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
cabinet approves scheme to give rs 2 lakh to 94 lakh poor families of bihar

बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों के एक सदस्य को रोज़गार के लिये दो लाख रुपये देने की स्वीकृति कैबिनेट से मिल गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 40 योजनाओं की स्वीकृति पर मुहर लगी।


बिहार के 68,350 आवासहीन व भूमिहीन परिवारों को ज़मीन खरीदने के लिये दिये जा रहे 60 हज़ार रुपये को बढ़ाकर एक लाख रुपये देने संबंधी योजना पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई।

Also Read Story

बिहार पर्यटन विभाग ने की रील मेकिंग प्रतियोगिता की घोषणा, 1 लाख मिलेगा इनाम

बिहार: सात निश्चय योजनाओं में अररिया जिला शीर्ष पर, मधुबनी सबसे पीछे

Bihar Land Survey: बिहार ज़मीन सर्वे की पूरी प्रक्रिया, घर बैठे करना होगा ये सब काम

कोरोना काल से अब तक बिहार में 16.37 लाख राशन कार्ड रद्द

वक़्फ़ संशोधन एक्ट-2024 लागू होने से क्या बदलेगा, क्यों हो रहा है इसका विरोध?

पंचायत के विकास कार्यों में टेंडर प्रक्रिया लाने का विरोध क्यों कर रहे त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि

बिहार के लिए केंद्रीय बजट 2024 में महत्वपूर्ण घोषणाएँ

नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में बिहार सबसे पिछड़ा राज्य, इन क्षेत्रों में सबसे ख़राब प्रदर्शन

ठाकुरगंज में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोगों ने एनएच जाम कर किया प्रदर्शन

योजना के मुताबिक, अब परिवारों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये दिये जायेंगे। जो 39 लाख परिवार झोपड़ियों में रह रहे हैं, उन्हें भी पक्का मकान मुहैया कराया जायेगा, जिसके लिए प्रति परिवार को 1 लाख 20 हजार रुपये की दर से राशि उपलब्ध करायी जायेगी।


इसके अलावा सतत जीविकोपार्जन योजना के अन्तर्गत अत्यंत निर्धन परिवारों की सहायता के लिए अब एक लाख रुपये के बदले दो लाख रुपये दिये जायेंगे। इस योजना को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई।

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा करायी गयी जाति आधारित गणना में पता चला है कि राज्य में 94 लाख गरीब और 63,850 आवासहीन व भूमिहीन परिवार हैं। जाति आधारित गणना में यह भी पता लगा कि राज्य में 39 लाख परिवार झोपड़ियों में रह रहे हैं।

बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 नवंबर को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के संबोधन के दौरान इन योजनाओं का ऐलान किया था।

विशेष राज्य का दर्जा दिलाने पर भी लगी मुहर

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से पुनः अनुरोध करने के लिये मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया है।

सरकार के अनुसार, इन योजनाओं के क्रियान्वयन में लगभग दो लाख पचास हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिहार सरकार का कहना है कि इतनी बड़ी राशि उपलब्ध होने के लिए आवश्यक है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले।

सरकार के मुताबिक, राज्य की मांग पर तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इसके लिए रघुराम राजन कमेटी भी बनाई थी। इसकी रिपोर्ट सितम्बर, 2013 में प्रकाशित हुई थी। परन्तु, उस समय भी तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया।
सरकार की मानें तो इस संबंध में बिहार सरकार ने अनेक बार भारत सरकार से अनुरोध किया। वर्तमान केन्द्र सरकार से भी अपील की गई, किन्तु इस दिशा में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

सरकार का मानना है कि अगर बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिल जायेगा, तो बिहार राज्य विकसित राज्यों की श्रेणी में जल्द आ जायेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत कई उच्च अधिकारियों का तबादला

किशनगंज: महीनों से बंद पड़ा है पंचायत भवन, ग्रामीण लौट रहे खाली हाथ

कटिहार: बारसोई प्रखंड मुख्यालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान 

विभागीय रिमाइंडर के बाद भी डीसीएलआर सदर पूर्णिया दायर केस की जानकारी ऑनलाइन करने में पिछड़े

“भू माफियाओं को बताऊंगा कानून का राज कैसा होता है” – बिहार राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल

1992 बैच के आईएएस अधिकारी परमार रवि मनुभाई बने बीपीएससी के नये चेयरमैन

बिहार में बड़े स्तर पर बीडीओ का ट्रांसफर, मो. आसिफ बने किशनगंज के पोठिया प्रखंड के नये बीडीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क