Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए अभियान चलाएंगे : नीतीश कुमार

नीतीश ने कहा कि जो भी दिल्ली (केंद्रीय मंत्री) से आते हैं वो बोलते हैं कि सब काम केंद्र सरकार ने ही किया है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के लिए केंद्र सरकार सिर्फ 60 फीसदी रकम देती है और बाकी के 40 फीसदी रकम राज्य सरकार देती है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bihar cm nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से बिहार को जल्द से जल्द विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जायेगा तो जो विकास पांच साल के अन्दर होना है वो दो साल के अन्दर ही पूरा हो जायेगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना में उद्योग बिहार के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। संबोधन के दौरान नीतीश ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि अगर केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा देने में देरी करेगी तो वे इसको लेकर आन्दोलन शुरू कर देंगे।

“एक एक जगह पर अभियान चलेगा। विशेष राज्य का दर्जा दो-विशेष राज्य का दर्जा दो, अगर बिहार का उत्थान करना चाहते हो। अगर नहीं दोगे तो बिहार का उत्थान नहीं करना चाहते हो, बल्कि अपना प्रचार करना चाहते हो। यही अब कैंपेन करेंगे,” उन्होंने कहा।


नीतीश ने कहा कि जो भी दिल्ली (केंद्रीय मंत्री) से आते हैं वो बोलते हैं कि सब काम केंद्र सरकार ने ही किया है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के लिए केंद्र सरकार सिर्फ 60 फीसदी रकम देती है और बाकी के 40 फीसदी रकम राज्य सरकार देती है।

नीतीश कुमार ने सभा में उपस्थित पत्रकारों से एक बार फिर नाराजगी जताते हुए कहा कि मीडिया उनके बयान को नहीं छापती है बल्कि सिर्फ उनके खिलाफ बोलने वाले नेता के बयान को ही छापती है। उन्होंने कहा कि मीडिया इस खबर को चलाये कि उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष राज्य के दर्जे के लिए मांग की है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

नीतीश ने कहा कि अगर केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देगी तो बिहार और तेजी से विकास करेगा। उन्होंने आगे कहा कि वह समाज के हर तबके के लिये काम करते हैं और किसी भी तबके के खिलाफ नहीं है।

“हम तो लोगों के हित में काम करते हैं। हम समाज के किसी तबके के खिलाफ नहीं हैं। और लोग ऐसा सोचते होंगे। हम सभी के उत्थान के लिए काम करते हैं और करते रहेंगे। हमलोग काम करने वाले हैं काम ही करेंगे, बाकी और कुछ नहीं करेंगे,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क