Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में एक दूसरे को बचाते मासूम भाई-बहन की नदी में डूबने से मौत

घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र केसर्रा पंचायत अंतर्गत डेंगाबाड़ी की है। घटना को लेकर पंचायत समिति सदस्य अबु तालिब ने बताया कि दोनो बच्चे नहाने के लिए पास के कनकई नदी गए हुए थे।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
brother and sister droened in river in arraia while saving each other

अररिया ज़िले के जोकीहाट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कनकई नदी में डूबकर भाई बहन की मौत हो गई है। दोनों की उम्र आठ वर्ष के करीब है।


घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र केसर्रा पंचायत अंतर्गत डेंगाबाड़ी की है। घटना को लेकर पंचायत समिति सदस्य अबु तालिब ने बताया कि दोनो बच्चे नहाने के लिए पास के कनकई नदी गए हुए थे।

नहाने के क्रम में बच्ची का पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया, जब उसका भाई बचाने के लिए हाथ बढ़ाया तो वह भी गहरे पानी में चला गया। दोनो बच्चे आपस में चचेरे भाई बहन हैं।


डूबने की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मेहनत से दोनों बच्चों को बरामद किया और बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना पर जोकीहाट थाना से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रक़ीबुद्दीन का आठ वर्षीय पुत्र अली मुर्तजा और जसीमुद्दीन की छह वर्षीय पुत्री रहमति है। मृतक रहमति के जसीमुद्दीन की 2017 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिता के मृत्यु पर भी इस परिवार को सड़क दुर्घटना का लाभ नहीं मिला था। अब बेटी की भी मौत हो गई है। विधवा मां का रो रो कर बुरा हाल है।

पंचायत समिति सदस्य अबू तालिब ने बताया कि यह अत्यंत कमजोर परिवार है। पिता की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई, सारे रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि को प्रस्तुत किया गया। लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला, अब उनकी बेटी भी दुनिया से रुखसत हो गई।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क