Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार शिक्षक MLC चुनाव में जीते प्रशांत किशोर के उम्मीदवार आफाक अहमद

बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पांच सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र - 3 से प्रशांत किशोर की जन सुराज समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
Saran Teacher Constituency MLC seat winner Afaque Ahmad with Prashant Kishore

बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पांच सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – 3 से प्रशांत किशोर की जन सुराज समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है।


पश्चिम चम्पारण के बेतिया निवासी आफाक अहमद एक सेवनिर्वित प्रधानाध्यायक हैं। उन्होंने 674 वोटों से महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को हराया है।

सारण शिक्षक उप निर्वाचन में निर्दलीय प्रत्याशी आफ़ाक अहमद 3055 वोटों के साथ जीते। द्वितीय स्थान पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के आनंद पुष्कर को 2381 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को सिर्फ़ 495 मत प्राप्त हुए। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी जयराम यादव को 2080, चंद्रमा सिंह को 1255, रंजीत कुमार को 1008, नवल किशोर सिंह को 552, मनीष कुमार शेखर को 34, शबनम आरा को 31, लक्ष्मी कुमारी को 29, अतुल कुमार तिवारी को 20 एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए।


सारण से एमएलसी सच्चिदान्द राय ने आफाक अहमद का समर्थन किया था। सच्चिदान्द राय भी इन दिनों जनसुराज पदयात्रा से जुड़े हुए हैं।

प्रशांत किशोर की जन सुराज ने इस चुनाव में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आफाक अहमद के अलावा गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अभिराम सिंह को भी समर्थन दिया था। प्रशांत किशोर खुद दोनों के लिए वोट की अपील भी कर रहे थे। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जीवन कुमार की जीत हुई है।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – 3 में पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सिवान, गोपालगंज और सारण ज़िले आते हैं। आपको बता दें, प्रशांत किशोर इन दिनों सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के इन्हीं ज़िलों में जन सुराज पदयात्रा का रहे हैं। उनकी पद यात्रा अभी सिर्फ इन्हीं पांच ज़िलों में हुई है। ऐसे में ये प्रशांत किशोर के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी केदार नाथ पांडेय की 24 अक्टूबर 2022 को निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। इसलिए यहाँ उपचुनाव कराए गए थे। नवनिर्वाचित एमएलसी आफाक अहमद का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 तक रहेगा।

ऐसा कहा जा रहा है की बिहार की राजनीति में ऐसा कम ही या शायद पहली बार हुआ है की स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कोई मुस्लिम विधान परिषद में चुन कर जाए।

Also Read Story

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?