बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिविल सेवा सहित अन्य विभागों के लिए आयोजित 67वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 799 अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए चयनित हुए हैं। 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा विभिन्न विभागों की 802 रिक्तियों के लिए हुई थी।
67वीं संयुक्त परीक्षा के अंतर्गत मुख्य परीक्षा में सफल घोषित कुल 2,104 उम्मीदवारों की मौखिक परीक्षा/साक्षात्कार 9-20 अक्टूबर के बीच सम्पन्न हुआ। मौखिक परीक्षा/साक्षात्कार में कुल 2,090 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 14 अनुपस्थित रहे।
Also Read Story
साक्षात्कार में उपस्थित 2,075 उम्मीदवारों को मुख्य (लिखित) परीक्षा में प्राप्त अंक तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर संयुक्त मेधा सूची तैयार की गयी है। इनमें 88 उम्मीदवारों का चयन बिहर प्रशासनिक सेवा, 20 का चयन बिहार पुलिस सेवा, 21 का चयन राज्य कर सहायक आयुक्त और 12 का चयन बिहार शिक्षा सेवा के लिए किया गया है।
इसी प्रकार 52 उम्मीदवारों का चयन सहायक योजना पदाधिकारी, 65 का चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी, 133 का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी, 110 का चयन म्युनिसिपल कार्यपालक पदाधिकारी, 35 का चयन राजस्व पदाधिकारी और 137 का चयन अनुमंडल पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण पदाधिकारियों के तौर पर हुआ है।
बताते चलें कि विभिन्न विभागों की कुल 802 पदों के लिए बीपीएससी की 67वीं सिविल की परीक्षा 30 दिसंबर 2022 से 7 जनवरी 2023 के बीच आयोजित हुई थी।
टॉप 10 में 4 महिलाएं
परीक्षा में अमन आनन्द ने टॉप किया है, वहीं दूसरे स्थान पर निकिता कुमारी हैं। अमन आनन्द और निकिता दोनों को बिहर प्रशासनिक सेवा मिला है। टॉप 10 में 4 महिलाएं शामिल हैं।
बिहार पुलिस सेवा में खालिद हयात ने टॉप किया है। खालिद का ओवरऑल रैंकिंग 4 है। बिहार पुलिस सेवा में दूसरे स्थान पर ऋषभ आनन्द हैं, जिनका मेधासूची में ओवरऑल रैंकिंग 5 है।
BPSC 67वीं परीक्षा का कट-ऑफ
BPSC की 67वीं संयुक्त परीक्षा के सामान्य वर्ग का कट-ऑफ 553, सामान्य वर्ग की महिला के लिए 535, ईडब्ल्यूएस के लिए 553, ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 535, एससी के लिए 507, एससी महिला के लिए 501 अंक है।
इसी प्रकार एसटी वर्ग का कट-ऑफ 507 अंक, एसटी महिला वर्ग का कट-ऑफ 474, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 541, अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 532, पिछड़ा वर्ग का 550, पिछड़ा वर्ग की महिला का 532 और दिव्यांग श्रेणी का कट-ऑफ 466 अंक है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।