Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BIHAR TRE के कट ऑफ मार्क्स का एलान जल्द, BPSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी 

बिहार शिक्षा बहाली परीक्षा के परिणाम के बाद अभ्यर्थियों का एक खेमा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है। कई अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। बुधवार सुबह से ही पटना में आयोग मुख्यालय के बाहर कुछ अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
bpsc tre cutoff will be released soon

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बुधवार को ट्वीट कर जल्द ही बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा (TRE) के कट ऑफ मार्क्स जारी करने की घोषणा की। पिछले हफ्ते BPSC ने 17 से 22 अक्टूबर तक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के सभी विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था।


‘कशिश न्यूज़ टीवी’ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को विषयवार तरीके से काट ऑफ जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया की केवल योग्य अभ्यर्थीयों का ही चयन किया गया है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पूरक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

Also Read Story

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

1 लाख 70 हज़ार रिक्त पदों के लिए हुई परीक्षाओं में कुल 1,22,324 अभ्यर्थी सफल हुए। इन आंकड़ों पर ‘मैं मीडिया’ की वेबसाइट पर विस्तार से खबर छापी गई है।


अतुल प्रसाद ने कहा, ”बहु-स्तरीय फ़िल्टरिंग है आवश्यक”

बुधवार को अतुल प्रसाद ने एक और ट्वीट कर बहु-स्तरीय फ़िल्टरिंग को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के कारण अयोग्य व्यक्तियों को बाहर करने के लिए बहु-स्तरीय फ़िल्टरिंग की आवश्यकता होती है इसी लिए सभी परिणाम शर्तमुक्त हैं। इस ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि फिल्टरिंग से उत्पन्न होने वाले किसी रिक्त पद को एक या एक से अधिक पूरक परिणाम से भरा जाएगा।

आयोग की पारदर्शिता पर उठे सवाल

बता दें कि परिणाम आने पर कुछ अभ्यर्थियों ने BPSC पर गड़बड़ी करने की बात कही थी। दरअसल BPSC ने परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में एक साथ आवेदन करने की अनुमति दी थी। परिणामों में कुछ अभ्यर्थियों ने कई जगह सफलता प्राप्त कर ली। इससे पहले BPSC के विज्ञापन में यह कहा गया था कि सफल अभ्यर्थियों को उनके वरीयता और रिक्ति की उपलब्धता के आधार पर एक पद ही दिया जाएगा।

एक प्रेस कांफ्रेंस में जब अतुल प्रसाद से पूछा गया कि उन्होंने एक ही अभ्यर्थी का प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक, तीनों में क्यों परिणाम दे दिया गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उस अभ्यर्थी के पास पीजी (स्नातकोत्तर) की डिग्री न हो, तो इस स्थिति में वो प्राथमिक विद्यालय में चले जायेंगे।

BPSC कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

BPSC के इस फैसले की कई अभ्यर्थी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने निंदा की थी। उन लोगों का कहना है कि अगर किसी के पास पीजी की डिग्री नहीं है तो आयोग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में ही बात जान ली होगी फिर ऐसा क्यों किया गया। इससे पदों की संख्या पर असर पड़ेगा।

बिहार शिक्षा बहाली परीक्षा के परिणाम के बाद अभ्यर्थियों का एक खेमा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है। कई अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। बुधवार सुबह से ही पटना में आयोग मुख्यालय के बाहर कुछ अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिये 29 मई तक आवेदन, हाइकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल

15 मई तक आयेगा बिहार कृषि सेवा और BPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का रिज़ल्ट

BPSC द्वारा आयोजित ‘बिहार कृषि सेवा’ के विभिन्न पदों के लिये हुई परीक्षा का फाइनल उत्तर जारी

BPSC TRE समेत अन्य परीक्षा के लिये दो बार करना पड़ा है पेमेंट, तो ऐसे मिलेगा पैसा वापस

BPSC TRE-3: इस तारीख को होगी रद्द हुई परीक्षा, BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क