Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

Bhagalpur Lok Sabha Seat: जद(यू) सांसद अजय मंडल से भिड़ेंगे कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा

भागलपुर लोकसभा सीट बिहार की एक अहम सीट मानी जाती है। कांग्रेस के दिग्गज नेता, स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आज़ाद, भाजपा नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन जैसे बड़े नेता भागलपुर के सांसद रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आज़ाद 1962, 1967, 1971, 1980 और 1984 में भागलपुर के सांसद बने।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :

2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट पर जदयू और कांग्रेस की टक्कर है। 26 अप्रैल को भागलपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव होना। जदयू के मौजूदा सांसद अजय कुमार मंडल एनडीए प्रत्याशी हैं, वहीं महागठबंधन से कांग्रेस के अजीत शर्मा चुनावी मैदान में हैं।

अजीत शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल भागलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि अजीत शर्मा की बेटी अभिनेत्री व मॉडल नेहा शर्मा भागलपुर से चुनाव लड़ सकती हैं हालांकि भागलपुर विधायक ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा था कि उनकी बेटी अभिनय की दुनिया में व्यस्त है और उनका पूरा ध्यान उनके अभिनय करियर पर है। 2 अप्रैल को कांग्रेस ने बिहार के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की और अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए।

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख से ज़्यादा वोटर

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, नाथनगर और भागलपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में इस बार 19,26,316 मतदाता हैं। इनमें 10,19,740 पुरुष मतदाता हैं। वहीं , महिला वोटरों की संख्या 9,06,464 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 112 है।


01.01.2024 को प्रस्तावित फाइनल रोल में वोटरों की संख्या
No. Assembly Name Male Female Third Gender Total Voters
152 Bihpur 141924 126718 22 268664
153 Gopalpur 146378 130836 13 277227
154 Pirpainti (SC) 188722 164389 13 353124
155 Kahalgaon 185779 165689 22 351490
156 Bhagalpur 177275 157775 26 335076
158 Nathnagar 179662 161057 16 340735
भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल वोटर 1926316

6 विधानसभा सीटों पर एनडीए के 4 विधायक

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटों पर एनडीए के 4 जबकि महागठबंधन के 2 विधायक हैं। इनमें एनडीए से भाजपा के तीन, जदयू के 1 और महागठबंधन से कांग्रेस और राजद के एक-एक विधायक हैं।

भाजपा के तीन विधायकों की बात करें, तो बिहपुर से कुमार शैलेन्द्र, पीरपैंती से ललन कुमार और कहलगांव से पवन कुमार यादव 2020 विधानसभा चुनाव में विधायक बने थे। जदयू के नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल गोपालपुर से विधायक हैं।

महागठबंधन के दो विधायकों की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा और नाथनगर से राजद के अली अशरफ सिद्दीक़ी विधायक हैं।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज़्यादा वोट एनडीए गठबंधन को मिली थी। वहीं, महागठबंधन दूसरे और लोक जनशक्ति पार्टी तीसरे नंबर पर रही। यहां से एनडीए को 4,95,703 महागठबंधन को 4,04,070 और लोक जनशक्ति पार्टी को 58,644 वोट प्राप्त हुआ था।

Constituency Congress+ JDU+ LJP
Bihpur 66809 72938
Gopalpur 51072 75533 23406
Pirpainti 69210 96229
Kahalgaon 72645 115538
Bhagalpur 65502 64389 20523
Nathnagar 78832 71076 14715
Total 404070 495703 58644

बड़े नेताओं की सीट रही है भागलपुर लोकसभा सीट

भागलपुर लोकसभा सीट बिहार की एक अहम सीट मानी जाती है। कांग्रेस के दिग्गज नेता, स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आज़ाद, भाजपा नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन जैसे बड़े नेता भागलपुर के सांसद रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आज़ाद 1962, 1967, 1971, 1980 और 1984 में भागलपुर के सांसद बने।

2004 में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भागलपुर सांसद बने। इसके बाद 2006 के लोकसभा उपचुनाव और 2009 के चुनाव में सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने भागलपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। 2014 में राजद के सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने सैयद शाहनवाज़ हुसैन को हरा दिया और फिर 2019 लोकसभा चुनाव में अजय मंडल ने शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल को 2,77,630 वोटों से मात दी।

कब कौन जीता चुनाव

1951 – बनारसी प्रसाद झुनझुनवाला – कांग्रेस
1957 – बनारसी प्रसाद झुनझुनवाला – कांग्रेस
1962 – भागवत झा आज़ाद – कांग्रेस
1967 – भागवत झा आज़ाद – कांग्रेस
1971 – भागवत झा आज़ाद – कांग्रेस
1977 – डॉक्टर रामजी सिंह – भारतीय लोक दाल
1980 – भागवत झा आज़ाद – कांग्रेस(इंदिरा)
1984 – भागवत झा आज़ाद – कांग्रेस
1989 – चुन चुन प्रसाद यादव – जनता दल
1991 – चुन चुन प्रसाद यादव – जनता दल
1996 – चुन चुन प्रसाद यादव – जनता दल
1998 – प्रभास चंद्र तिवारी – भाजपा
1999 – सुबोध राय – भाकपा (CPM)
2004 – सुशिल कुमार मोदी – भाजपा
2006 (उप-चुनाव) – सैयद शाहनवाज़ हुसैन – भाजपा
2009 – सैयद शाहनवाज़ हुसैन – भाजपा
2014 – शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल – राजद
2019 – अजय कुमार मंडल – जदयू

जदयू प्रत्याशी अजय मंडल का चुनावी सफर

जदयू के अजय कुमार मंडल को 2019 लोकसभा चुनाव में 59.3% वोट मिले। 2014 में भागलपुर के सांसद बने राजद के शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल को 32.7% वोट मिले। शैलेश कुमार ने 3,40,624 वोट हासिल किए जबकि 6,18,254 वोटों के साथ अजय मंडल भागलपुर के सांसद बने।

अजय मंडल ने 2000 में कहलगांव सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। इसमें वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़े लेकिन उन्हें हार मिली। कांग्रेस के सदानंद सिंह के 63,579 (विजेता) और राजद के महेश मंडल के 37,944 वोटों के मुकाबले 16,293 वोट लाकर वह तीसरे स्थान पर रहे।

अगले विधानसभा चुनाव यानी फरवरी 2005 में उन्होंने फिर कहलगांव से निर्दलीय चुनाव लड़ा और उन्हें फिर हार मिली। 14,660 वोटों के साथ वह एक बार तीसरे नंबर पर रहे। आठ महीने के भीतर, अक्टूबर 2005 में राज्य में फिर से विधानसभा चुनाव हुए और अजय मंडल जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में आये।

इस बार उनकी किस्मत पलटी और उन्होंने 9 बार कहलगांव विधानसभा सीट से जीतने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह को 13,573 वोटों से हराया और कहलगांव के विधायक बने। अजय मंडल को 58,640 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे सदानंद सिंह को 45,067 वोट मिले।

Also Read Story

Jhanjharpur Lok Sabha Seat: जदयू के रामप्रीत मंडल बनाम वीआईपी के सुमन कुमार, राजद के बाग़ी बिगाड़ेंगे खेल?

Khagaria Lok Sabha Seat: सीपीएम के संजय कुमार को चुनौती देंगे लोजपा (आर) के युवा प्रत्याशी राजेश वर्मा

हम और कभी इधर-उधर नहीं जायेंगे, जहां पर शुरू से हैं वहीं रहेंगे: अररिया में बोले सीएम नीतीश कुमार

अररिया इस बार इतिहास रचेगा, हमें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है: राजद प्रत्याशी शाहनवाज़

इंडिया गठबंधन वाले आपस में ही लड़ रहे हैं”, अररिया में बोले जीतन राम मांझी 

कटिहार लोकसभा क्षेत्र: प्राणपुर में 66.77% वोटिंग, कटिहार में सबसे कम, महिला वोटर रहीं आगे

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र: ठाकुरगंज में सबसे अधिक वोटिंग, अमौर में सबसे कम

“ना रोड है ना पुल, वोट देकर क्या करेंगे?” किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अमौर में क्यों हुआ वोटिंग का बहिष्कार?

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र: अमौर के अधांग में वोटिंग का पूर्ण बहिष्कार, समझाने-बुझाने का प्रयास जारी

2010 विधानसभा चुनाव में अजय मंडल ने नाथनगर विधानसभा का रुख किया और वहां भी जीत हासिल की। उन्हें 42,094 वोट मिले और उन्होंने राजद के अबू क़ैसर को 4,727 वोटों से हरा दिया। 2015 विधानसभा चुनाव में अजय मंडल लोजपा के अमर सिंह कुशवाहा को 7,825 वोटों से हराया। इस तरह वह नाथनगर से दूसरी बार और कुल मिलाकर तीसरी बार विधायक बने।

उन्होंने इसके बाद 2019 में भागलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और 2,77,630 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर भागलपुर से संसद चुने गए। 2024 में उनका मुकाबला कांग्रेस के अजीत शर्मा से होगा जो भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा का चुनावी सफर

अजीत शर्मा ने सबसे पहले 1995 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह बिहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में खड़े हुए थे हालांकि उन्हें जनता दल के ब्रह्मदेव मंडल से 17,153 वोटों से हार मिली थी।

2000 में वह दोबारा इसी सीट से चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे। तब राजद के शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने 39637 वोट के साथ बिहपुर से जीत हासिल की थी जबकि भाजपा की बिमला रॉय ने 22,159 वोटों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अजीत शर्मा 20,965 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

फरवरी 2005 में अजीत शर्मा ने बिहपुर छोड़ भागलपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और इस बार उन्हें भाजपा के दिग्गज नेता अश्विनी कुमार चौबे ने 20,210 वोटों से हरा दिया था। अश्विनी चौबे को 53765 वोट मिले थे जिसके मुकाबले अजित शर्मा ने 33,555 वोट हासिल किये थे। 2010 विधानसभा चुनाव में भी भागलपुर सीट पर इन्हीं दो नेताओं की टक्कर हुई और इस बार फिर अश्विनी कुमार चौबे ने ही बाज़ी मारी और अजीत शर्मा को 11,060 वोटों से हराया।

तत्कालीन भागलपुर विधायक अश्विनी कुमार चौबे 2014 लोकसभा चुनाव में बक्सर से सांसद बने जिसके बाद भागलपुर विधानसभा सीट खाली हुई और अगस्त 2014 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ। इसमें अजीत शर्मा ने भाजपा के नभय कुमार चौधरी को 17,229 वोटों से हराया और वह पहली बार भागलपुर से विधायक बने। ज्ञात हो कि इस चुनाव में कांग्रेस को राजद और जदयू का समर्थन हासिल था और उसकी टक्कर सीधे भाजपा से थी जिसका लाभ कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा को मिला। अजीत शर्मा ने भाजपा के नभय कुमार के 46,524 के मुकाबले 63,753 वोट लाकर जीत हासिल की।

2015 में अजीत शर्मा ने अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे को 10,658 वोटों से हराया और भागलपुर विधानसभा सीट से विधायक बने। उस चुनाव में अजीत शर्मा ने 70,514 वोट हासिल किया था जबकि भाजपा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे को 59,856 वोट मिले थे।

2020 विधानसभा चुनाव में भागलपुर सीट जीतने के लिए कांग्रेस नेता अजीत शर्मा को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और वह केवल 1,113 वोटों के अंतर से जीते। अजीत शर्मा को 65,502 वोट मिले और उन्होंने भाजपा के रोहित पांडेय को हराया जो 64,389 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

अजीत शर्मा ने 2009 के लोकसभा चुनाव में किस्मत आज़माई थी लेकिन वह हार गए। खास बात ये थी कि उन्होंने वो चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा था जिसमें उन्हें 55,387 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के सैयद शाहनवाज़ हुसैन 228,384 वोटों के साथ विजेता रहे थे। राजद के शकुनी चौधरी 172,573 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

2019 लोकसभा चुनाव में विधानसभा वार पार्टियों को मिले वोट

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में जदयू के अजय कुमार मंडल आगे रहे और राजद के शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल दूसरे स्थान पर रहे।

बिहपुर में 2019 लोकसभा चुनाव में जदयू के अजय मंडल को सबसे अधिक 76,611 और राजद के शैलेश कुमार को 53,377 वोट मिले। गोपालपुर विधानसभा में अजय मंडल 98,688 वोटों के साथ सबसे आगे रहे, वहीं शैलेश कुमार ने 43,867 वोट प्राप्त किए।

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से अजय मंडल 1,18,647 वोट लेकर आगे रहे। वहीं 57,495 वोटों के साथ शैलेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। कहलगांव विधानसभा से अजय मंडल ने 124,022 वोट प्राप्त किये और 58,516 वोट शैलेश कुमार के खाते में आए।

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में अजय मंडल 93,012 वोटों के साथ सबसे आगे रहे। शैलेश कुमार को 57,462 वोट मिले। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से अजय मंडल ने 10,5744 वोट प्राप्त किए, वहीं 69,282 वोट लाकर शैलेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

फेक न्यूज़ फैलाने के आरोप में जेल गये यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल

Samastipur Lok Sabha Seat: नीतीश सरकार के दो मंत्री के बच्चों के बीच मुक़ाबला

गैर-एनडीए सरकार घुसपैठ को बढ़ावा देती है: अररिया में बोले भाजपा नेता मनोज तिवारी

Supaul Lok Sabha Seat: क्या चल पाएगा राजद का दलित कार्ड या फिर जीतेंगे जदयू के दिलेश्वर कामत?

डॉ. जावेद और पीएम मोदी में झूठ बोलने का कंपटीशन चल रहा है: किशनगंज में बोले असदुद्दीन ओवैसी

26 अप्रैल को पीएम मोदी पहुंचेंगे अररिया, फारबिसगंज में करेंगे चुनावी सभा

अररिया में 20 लोगों का नामांकन रद्द, 9 प्रत्याशी मैदान में बचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार

सुपौल: देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के गांव में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा?

सुपौल पुल हादसे पर ग्राउंड रिपोर्ट – ‘पलटू राम का पुल भी पलट रहा है’

बीपी मंडल के गांव के दलितों तक कब पहुंचेगा सामाजिक न्याय?