Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

टेढ़ागाछ का बैरिया उप स्वास्थय केंद्र वर्षों से बंद, भवन में उगे जंगल

उप स्वास्थ्य केंद्र बैरिया से प्रखंड मुख्यालय की दूरी लगभग 14 किलोमीटर व जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 65 किलोमीटर है। यहां के लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया व नेपाल जाना पड़ता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है।

md abu faran Reported By Md Abu Farhan |
Published On :
bairiya sub health centre closed for years

किशनगंज: लाखों रुपये की लागत से टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत खनियाबाद पंचायत में बना बैरिया उप स्वास्थ्य केंद्र जंगल में तब्दील हो गया है।


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिहार सरकार की बीएडीपी योजना अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बैरिया में एएनएम के रहने के लिए आवास व चाहरदीवारी का निर्माण 18 लाख रुपये की राशि खर्च कर किया गया था, पर इसमें एएनएम या स्टाफ नहीं रहते है।

इस भवन में स्टाफों के नहीं रहने से भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। स्थानीय सुखदेव मंडल ने कहां कि उप स्वास्थ्य केंद्र 1961-62 में स्थापित हुआ था। तत्पश्चात नए भवनों का निर्माण दस वर्ष पूर्व कंपाउंडर व एएनएम के रहने के लिए किया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते इस पंचायत की स्वास्थ व्यवस्था दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है।


गांव के लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकार आवाम को स्वास्थ्य सेवा इन स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं दे सकती है, तो फिर क्यों लोगों को गुमराह कर अस्पताल के नाम पर मुफ्त में उनकी निजी भूमि दान में लेकर उसे बर्बाद कर रही है। टेढ़ागाछ का यह सुदूरवर्ती व सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां के लोगों को आजादी के इतने दशक बाद भी उचित स्वास्थ्य सेवा नसीब नहीं हुई है।

उप स्वास्थ्य केंद्र बैरिया से प्रखंड मुख्यालय की दूरी लगभग 14 किलोमीटर व जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 65 किलोमीटर है। यहां के लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया व नेपाल जाना पड़ता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की मांग की है। टेढ़ागाछ के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सभी उप स्वास्थय केंद्रों को सुचारु रूप से संचालित करने के आदेश दिये गये हैं। जिन केंद्रों में कमियां हैं, उनको भरसक दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो. अबू फरहान एक दशक से ज़्यादा समय से किशनगंज ज़िले के टेढ़ागाछ प्रखंड की खबरें लिख रहे हैं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क