Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार के बघुवा में रुपयों के लेन-देन में युवक को जिंदा जलाया

मृतक की पत्नी पाकिजा ने बताया कि रविवार को उसके पति अपनी ससुराल गंगापुर गए हुए थे और देर शाम वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक व्यक्ति उनसे मिला और उससे बातचीत करते हुए वह मदरसा पहुंच गए। कुछ देर बाद वह मदरसा से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
criminals arrested in katihar

कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना अंतर्गत बघुवा गांव में बीते रविवार की रात पैसे के आपसी लेन-देन को लेकर एक युवक को जिंदा जला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


ग्रामीणों के अनुसार, मृतक हाफ़िज़ मो. गालिब हरिहरपुर की ओर से बघुआ गांव अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर कर पैसे की मांग की, उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मो. ग़ालिब पर किरासन तेल डाल जिंदा जला दिया। इस घटना में युवक लगभग 80 फीसद जल चुका था।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

यह घटना क्षेत्र के चर्चित बघुवा घाट के समीप खेत में हुई है। रात लगभग 11 बजे उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे तो देखा उनका पूरा शरीर आग की लपटों से घिरा था और सारे कपड़े जल चुके थे।


आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा गालिब को इलाज के लिए बारसोई अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल की अत्यंत नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन, भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई।

युवक पर था 80 लाख रुपये का कर्ज

मृतक की पत्नी पाकिजा ने बताया कि रविवार को उसके पति अपनी ससुराल गंगापुर गए हुए थे और देर शाम वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक व्यक्ति उनसे मिला और उससे बातचीत करते हुए वह मदरसा पहुंच गए। कुछ देर बाद वह मदरसा से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे।

सोमवार की सुबह जानकारी मिली कि उन्हें जलाकर मार दिया गया है। पत्नी ने कहा कि उनके पति मदरसा में पढ़ाते थे। साथ ही कर्ज लेकर सूद का धंधा भी करते थे। “उन्होंने सिंघिंया गांव के नावेद से 80 लाख रुपये कर्ज लिया था। उस रुपये को गांव के ही कुछ लोगों को दिया था। सबसे अधिक रुपये लेने वाला एक व्यक्ति रुपये लेकर भाग गया, जिसके बाद नावेद उनके पति से लगातार रुपये वापस लौटाने का दबाव बना रहा था। कुछ दिन पूर्व भी उसके पति के साथ मारपीट भी की गई थी,” मृतक की पत्नी ने कहा।

परिजनों ने बताया कि 20 दिन पहले भी बलरामपुर के निकट इनके साथ मारपीट हुई थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों के सहयोग से मामले को रफा-दफा कर दिया गया था।

परिजनों के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। गिरफ्तार लोगों की पहचान बारसोई थाना क्षेत्र के सुधानी ओपी अंतर्गत सिंघिंया गांव के निवासी मो. नावेद और मो. नाहिद के रूप में हुई है।

बलिया बेलौन थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से इस घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वह सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम पहुंचे। परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। इस घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर आईपीसी की धारा 302 ,326, 201, 120 बी 34 आईपीसी के तहत तीन नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान