Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दो महीने बाद मिला दिल्ली से लापता अररिया का छात्र

दो महीने पूर्व, 13 मई को दिल्ली के अबुल फज़ल इनक्लेव इलाके से लापता छात्र महफूज़ आलम को दिल्ली पुलिस ने ढूंढ लिया है। अररिया का रहने वाला 15 वर्षीय महफ़ूज़ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा देने दिल्ली गया था।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
missing araria boy found in delhi

दो महीने पूर्व, 13 मई को दिल्ली के अबुल फज़ल इनक्लेव इलाके से लापता छात्र महफूज़ आलम को दिल्ली पुलिस ने ढूंढ लिया है। अररिया का रहने वाला 15 वर्षीय महफ़ूज़ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा देने दिल्ली गया था। 13 मई को परीक्षा देकर उसने अपने किसी दोस्त के मोबाइल से आखिरी बार अपने पिता को फोन किया था जिसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं मिली। दो महीने बाद मंगलवार 18 जुलाई को महफ़ूज़ को पुलिस ने दिल्ली से ही ढूंढ निकाला है।


बता दें कि लापता होने के दो दिन बाद, यानी 15 मई को महफ़ूज़ के परिजनों ने शाहीन बाग़ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ‘मैं मीडिया’ ने भी महफ़ूज़ की गुमशुदगी पर खबर चलाई थी जिसमें महफ़ूज़ के परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने के आरोप लगाए थे।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

महफ़ूज़ आलम के भाई मसरूर आलम ने ‘मैं मीडिया’ से बातचीत में बताया कि इस मामले में पुलिस की ढिलाई के बाद उनके परिवार ने जमात ए इस्लामी हिन्द से मदद मांगी थी। जमात ए इस्लामी हिन्द ने वकीलों की टीम बनाकर महफ़ूज़ आलम के लापता होने पर दिल्ली हाई कोर्ट में पेटिशन डाली थी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज़ हुई और 18 जुलाई की रात को पुलिस ने दिल्ली के ही किसी इलाके से महफ़ूज़ को ढूंढा।


बुधवार को उच्च न्यायालय में महफ़ूज़ आलम की पेशी

मसरूर ने आगे बताया कि मंगलवार रात को दिल्ली में मौजूद उनके दो भाई मरग़ूब और मसरूफ को दिल्ली पुलिस ने महफ़ूज़ के मिलने की जानकारी दी। महफ़ूज़ का मामला जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों में है। मसरूर आलम के अनुसार इस मामले में उच्च न्यायालय ने 26 जून को दिल्ली पुलिस को 4 जुलाई तक महफ़ूज़ आलम का पता लगाने का आदेश दिया था लेकिन पुलिस ऐसा करने में असफल रही थी।

इसके बाद 17 जुलाई की अगली तारीख दी गई थी लेकिन दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने के कारण सुनवाई की तारीख 19 जुलाई को रखी गई थी। बुधवार को उच्च न्यायालय में महफ़ूज़ आलम की पेशी हुई और खबर लिखे जाने तक कोर्ट की कार्रवाई चल रही थी। सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महफ़ूज़ को उसके घर वालों के हवाले किया जा सकता है।

मसरूर ने बताया कि उनका भाई महफ़ूज़ क्यों और कैसे लापता हुआ, पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है। ऐसी संभावना है कि कोर्ट में सुनवाई के बाद महफ़ूज़ की गुमशुदगी के कारणों का पता चल सकेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क