Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

टेढ़ागाछ: आमबाड़ी के ग्रामीणों ने चंदा इकठ्ठा कर बनाया चचरी पुल

ग्रामीणों ने बताया कि वे यहाँ आरसीसी पुल निर्माण की मांग काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की पीड़ा से किसी को सरोकार नहीं है। ज्ञात हो कि रेतुआ नदी में पानी बढ़ने से यहां लोगों को काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां आरसीसी पुल की जरूरत है।

md abu faran Reported By Md Abu Farhan |
Published On :

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित चिल्हनियां पंचायत के ग्रामीण बरसों से एक अदद पुल की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन जब सरकार और प्रशासन ने ग्रामीणों की पीड़ा नहीं सुनी तो आमबाड़ी के लोगों ने खुद ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के कटिंग पर चचरी पुल निर्माण करने का निर्णय ले लिया।


शनिवार को ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर अपने हाथ से चचरी पुल बनाया। इस पुल से होकर अब लोग आने जाने लगे हैं। आमबाड़ी गांव के सुबोध कुमार कहते हैं कि उनलोगों ने प्रशासन से बहुत बार मांग की, लेकिन न ही प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि उनकी मांगों पर ध्यान दे रहे हैं।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

गांव के ही मनोज कुमार कहते हैं कि पहली बारिश के बाद से ही लोगों को हर साल इस जगह पर चचरी पुल का इंतजाम करना होता है। वह कहते हैं कि हर साल जनप्रतिनिधि और प्रशासन से पुल की मांग की जाती है लेकिन कोई सुनता ही नहीं है।


चिल्हनियां पंचायत के वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य सुशील कुमार बताते हैं कि चचरी पुल नहीं रहने से रहमतपुर, धाधर, बेणुगढ़ कुचहा होकर टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है, जिससे 5 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है। अब इस रास्ते से आवागमन चालू हो जाने से लोगों को राहत मिली है। इससे पूर्व सुहिया नया हाट के निकट प्रथानमंत्री सड़क के कटिंग पर भी ग्रामीणों ने ही चंदा देकर अपने हाथ से चचरी पुल का निर्माण किया है।

स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता के कारण अब ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सड़क के कटिंग पर भी खुद के चंदे व श्रमदान से चचरी पुल बनाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे यहाँ आरसीसी पुल निर्माण की मांग काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की पीड़ा से किसी को सरोकार नहीं है। ज्ञात हो कि रेतुआ नदी में पानी बढ़ने से यहां लोगों को काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां आरसीसी पुल की जरूरत है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो. अबू फरहान एक दशक से ज़्यादा समय से किशनगंज ज़िले के टेढ़ागाछ प्रखंड की खबरें लिख रहे हैं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क