Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

जिस देश का प्रधानमंत्री ही झूठ बोलने लगे, उस देश का भविष्य क्या होगा– तारिक अनवर

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादा किया था उसको पूरा करने में नाकाम रहे और वह सिर्फ चुनाव के वक्त विकास कार्यों का शिलान्यास करते हैं और चुनाव खत्म होते ही अपने वादे भूल जाते हैं।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
congress leaders and workers katihar

कटिहार के टाउन हॉल में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि राहुल गांधी देश में हो रही नफरत की रजनीति को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।


“मणिपुर में जो रहा है वह अफसोसनाक है। इसकी चिंता न तो प्रधानमंत्री को है न ही केंद्र सरकार को और न ही मणिपुर की राज्य सरकार को है। हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार होगी तो सब कुछ ठीक होगा। लेकिन दोनों जगह (मणिपुर और हरियाणा) डबल इंजन की सरकार है फिर भी दोनों जगह कानून व्यवस्था छिन्न–भिन्न है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में हो रही नफरत की राजनीति को खत्म कर मोहब्बत की दुकान खोलना है,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादा किया था उसको पूरा करने में नाकाम रहे और वह सिर्फ चुनाव के वक्त विकास कार्यों का शिलान्यास करते हैं और चुनाव खत्म होते ही अपने वादे भूल जाते हैं।


“जब भी चुनाव होता है चाहे वह राज्य स्तर का हो या लोक सभा चुनाव, प्रधानमंत्री सक्रिय हो जाते हैं। चुनाव बीतने के बाद उनको वादा याद नहीं रहता है। उन्होंने वादा किया था कि सभी को पक्का मकान देंगे, किसानों की आमदनी दुगुनी कर देंगे और सभी नौजवानों को रोजगार देंगे। जिस देश का प्रधानमंत्री ही झूठ बोलने लगे, उस देश का भविष्य क्या होगा,” उन्होंने कहा।

तारिक अनवर ने कार्यशाला के आयोजन को लेकर कहा कि कटिहार के मनिहारी और आजमनगर में पहले भी कांग्रेस द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान