लॉकडाउन के बाद बिहार में गजब का राजनीतिक तमाशा देखने को मिल रहा है। लोजपा में उठा बगावत का बवंडर अब चाचा-भतीजे के बीच आर-पार की लड़ाई में तब्दील हो चुका है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित ये बगलबाड़ी गांव है, इस गांव में कभी हँसते खेलते सैंकड़ों परिवार हुआ करते थे। यहाँ के किसान अपनी उपजाऊ जमीन में खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। लेकिन पिछले कई सालों से महानंदा नदी के तांडव से गांव उजड़ गया, लोग बेघर हो गए।
पिछले दिनों पश्चिम भारत के इलाकों पर चक्रवाती तूफान (Tauktae) ‘तौकते’ ने कहर बरपाया जिसमें करीब 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। अब मौसम विभाग ने चेतावानी जारी कर दी है कि पूर्वी भारत के इलाके बंगाल, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, झारखंड और बिहार में लोगों को चक्रवाती तूफान ‘यास’ (Yaas) का सामना करना पड़ सकता है।
बिहार के कटिहार जिले के उदामारहिका के किसान इन दिनों काफी परेशान हैं। कटिहार जिले के सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद सूबे के उपमुख्यमंत्री हैं। कभी के किसान के लिए गोभी की फसल काफी लाभदायक हुआ करती थी, लेकिन अब कोभी किसान अपनी किस्मत को रो रहे हैं।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। लेकिन, जिन बीपीएल परिवारों को राशन की ज्यादा जरूरत है वही परिवार आज राशन से वंचित रह गया है। मामला बिहार के किशनगंज ज़िले का है। ठाकुरगंज प्रखंड के मालेनगांव पंचायत में सैकड़ो ऐसे बीपीएल परिवार हैं जो आज भी राशन कार्ड से वंचित हैं।
किशनगंज नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में सूअर पकड़ने का अभियान चलाया गया। नगर परिषद के द्वारा शहर के खगड़ा मोहल्ला और टाउन थाना परिसर सहित कई अन्य हिस्सों में अभियान चलाकर दर्जनों आवारा सूअरों को पकड़ा गया।
बिहार के नेता लोग अपने उम्र को लेकर कुछ ज़्यादा ही कन्फ्यूज्ड हैं। ताज़ा ताज़ा उपमुख्यमंत्री बने तारकिशोर प्रसाद के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इस पर बात करेंगे, लेकिन इससे पहले थोड़ा नए उपमुख्यमंत्री का परिचय आपको दे दें। तारकिशोर प्रसाद कटिहार विधासभा से लगातार चौथी बार विधायक बने हैं। बिहार चुनाव में […]
2005 में बिहार में दो विधानसभा चुनाव हुए। पहला चुनाव फ़रवरी में हुआ। तब पासवान ने मुस्लिम मुख्यमंत्री का ऐसा कार्ड चला, जिसकी काट लालू के पास नहीं थी। साथ ही पासवान ने लालू के मुस्लिम मसीहा बनाम परिवारवाद की परीक्षा भी ले ली।
जब चुनाव परिणाम आया तो रेणु जी को बहुत तकलीफ हुई क्योंकि रेणु जी को सिर्फ 6498 वोट आए और वह चौथे नंबर पर रहे।
केंद्रीय कैबिनेट ने 15 सितम्बर 2020 को बिहार के दरभंगा में 1264 करोड़ की लागत से बनने वाली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी दे दी है।
राजीनीति में आने से पहले डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने करीब 5 सालों तक सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज में बच्चों को गणित पढ़ाया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 सितंबर को ये ऐलान किया की किसी दलित की हत्या होने पर उसके परिजन को नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के महज कुछ ही घंटे बाद पूर्णिया में दो महादलित की हत्या कर दी गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बिहार का नाम आते ही अमूमन बिहार से बाहर रह रहे लोगों को लगता है कि यहां कोने कोने में भोजपुरी बोली जाती है। खैर से यह एक भ्रम है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसी भ्रम का शिकार चुनाव आयोग भी हो गया है।
जानकारी के मुताबिक इसी महीने की आखिर में पड़ने वाले मुहर्रम के त्यौहार की तैयारियों को लेकर ही ये जुलूस निकाला गया था। हालांकि प्रशासन से इसकी कोई परमिशन नहीं ली गई थी। बिहार में lockdown चल रहा है ऐसे में ये सीधे तौर पर महामारी एक्ट के उल्लंघन का मामला बनता है। फिर भी स्थानीय पुलिस को FIR करने के लिए SDPO के आदेश का इंतज़ार करना पड़ा।
जामिया मिलिया इस्लामिया में PHD के छात्र मीरान हैदर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1 अप्रैल 2020 को गिरफ्तार किया था। आज 4 महीने से ज़्यादा हो गए तेजश्वी यादव ने एक शब्द तक नहीं बोला है।