Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: राजद विधायक के बेटे की दबंगई, बीच बाजार में ठेकेदार की पिटाई

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत खनियाबाद निवासी नौशाद आलम बताते हैं, बीते 30 जुलाई की दोपहर 12.30 बजे की बात है। वह चाय की दुकान में बैठे थे, तभी विधायक इज़हार अस्फी का बेटा इम्तियाज़ उनके मज़दूर को मारते हुए आया। नौशाद के अनुसार जब वह मज़दूर को बचाने गए, तो इम्तियाज़ ने उनकी ही पिटाई शुरू कर दी।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
naushad alam

इन दिनों सीमांचल में एक राजद विधायक के बेटे की दबंगई का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में किशनगंज ज़िले के कोचाधामन से विधायक इज़हार अस्फी के बेटे इम्तियाज़ अस्फी उर्फ़ गुड्डू मुखिया बीच बाजार में एक ठेकेदार को पीटते नज़र आ रहे हैं। मामला विधायक इज़हार अस्फी के गाँव बरबट्टा के बाजार का बताया जा रहा है।


दरअसल, इन दिनों दिघलबैंक को बायसी से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे 99 का काम चल रहा है। यह सड़क बरबट्टा मार्केट से हो कर गुज़रती है। नौशाद आलम नामक एक ठेकेदार ने इसी बाजार में नाला बनाने का काम श्री राम इंटरप्राइजेज कंपनी से लिया हुआ है।

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत खनियाबाद निवासी नौशाद आलम बताते हैं, बीते 30 जुलाई की दोपहर 12.30 बजे की बात है। वह चाय की दुकान में बैठे थे, तभी विधायक इज़हार अस्फी का बेटा इम्तियाज़ उनके मज़दूर को मारते हुए आया। नौशाद के अनुसार जब वह मज़दूर को बचाने गए, तो इम्तियाज़ ने उनकी ही पिटाई शुरू कर दी। वह किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे, लेकिन अस्फी ने गले से सोने की चेन छीन ली और रंगदारी मांगने लगा।


आरोपी विधायक पुत्र इम्तियाज़ अस्फी उर्फ़ गुड्डू स्थानीय कठमठा पंचायत के पूर्व मुखिया भी हैं। उनके अनुसार, नाले की शटरिंग आधे रोड में बिखरी हुई थी और बाकी बचे आधे रोड पर पानी था। इसी को लेकर उन्होंने पहले मज़दूर से रोड पर रखी शटरिंग को हटाने को कहा। फिर ठेकेदार से इसको लेकर पूछताछ करने चाय की दुकान पर गया। लेकिन उसके बोलने के अंदाज़ से आसपास के लोग उग्र हो गए और उसे पकड़ लिया। इसी बीच उन्होंने भी काम जल्दी ख़त्म करने की हिदायत दी।

खनियाबाद के मुखिया पति शहजाद उक्त ठेकेदार नौशाद आलम के जीजा हैं। शहज़ाद के अनुसार मामले के बाद वह विधायक पुत्र इम्तियाज़ अस्फी से मिलने उनके आवास पर गए, जहाँ विधायक इज़हार अस्फी से भी उनकी मुलाक़ात हुई थी।

खुदको विधायक प्रतिनिधि कहने वाले इम्तियाज़ अस्फी इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। वहीं, ठेकेदार नौशाद आलम के अनुसार फिलहाल उनका काम बरबट्टा में बंद है और शायद उन्हें वहां आगे काम नहीं करने दिया जाए।

लेकिन, इम्तियाज़ अस्फी कहते हैं कि वह किसी को ठेकेदारी के रोकने वाले वो कौन होते हैं, यह संवेदक श्री राम इंटरप्राइजेज का मामला है। मामले को लेकर ठेकेदार नौशाद आलम ने कोचाधामन थाने में प्रथिमिकी दर्ज़ कराई है। किशनगंज SDPO गौतम कुमार ने बताया कि कांड दर्ज़ किया गया और अनुसंधान जारी है, वीडियो के सत्यता की भी जांच की जा रही है।

Also Read Story

बिहार: रेलवे भर्ती प्रदर्शन में चार साल बाद क्यों हुई छात्र नेता ओसामा की गिरफ़्तारी?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क