बिहार सरकार ने बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग का पुनर्गठन कर पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेंद्र कुमार राजद के नेता हैं। पूर्वी चंपारण ज़िले के हरसिद्धि विधानसभा से 2015 में विधायक बने थे।
वहीं, पूर्व मंत्री संतोष निराला को बिहार राज्य महादलित आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। संतोष निराला जदयू के नेता हैं। बक्सर ज़िले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से 2010 और 2015 में विधायक चुने गए। इस दौरान वह बिहार सरकार में मंत्री भी रहे।
Also Read Story
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।